{"_id":"624f2a4e3710976cc11e9333","slug":"up-bord-firozabad-news-agr529550169","type":"story","status":"publish","title_hn":"भौतिक विज्ञान की परीक्षा में मुन्नाभाई और नकलची पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भौतिक विज्ञान की परीक्षा में मुन्नाभाई और नकलची पकड़े गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भौतिक विज्ञान की परीक्षा में मुन्नाभाई और नकलची पकड़े गए
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड की परीक्षा में जिले में बृहस्पतिवार को दूसरी पाली में इंटर भौतिक विज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें एक मुन्ना भाई और एक नकलची पकड़ा गया।
बीएसए अंजली अग्रवाल ने पीडी जैन इंटर कॉलेज में निरीक्षण के दौरान सभी छात्रों के फोटो का मिलान किया। एक छात्र पर शक हुआ तो उसका आधार कार्ड देखा तो उस पर फोटो उसी का लगी थी। पंजीयन सूची पर फोटो अलग था। सख्ती से पूछताछ में पकड़े गए मुन्ना भाई ने बताया कि वह चचेरे भाई की जगह परीक्षा देने आया था। बीएसए ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। भौतिक विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत कुल 25581 परीक्षार्थियों में 23, 289 परीक्षा देने के लिए पहुंचे। वहीं दीनबंधु इंटर कॉलेज में एक छात्र को नकल करते हुए डायट प्राचार्या विमलेश विजयश्री ने पकड़ लिया। युवक की कॉपी को जमा करा दिया गया।