फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   UP Board Result 2024: Raunak secured seventh rank in state who belong to Firozabad

UP Board Result 2024: फिरोजाबाद में 12वीं में 83.53 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण, रौनक ने पाई प्रदेश में सातवीं

Sat, 20 Apr 2024 09:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 20 Apr 2024 09:09 PM IST
सार

UP Board Result 2024: फिरोजाबाद के रौनक ने प्रदेश में सातवीं रैंक हासिल की। 12वीं में 83.53 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। वह शिकोहाबाद के पीआरटी इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। 

विज्ञापन
UP Board Result 2024: Raunak secured seventh rank in state who belong to Firozabad
छात्रा रौनक यादव को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं देते परिजन एवं गुरुजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट 2024 का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित हुआ। इंटरमीडिएट में 83.53 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। पहले की तुलना में इस बार इंटरमीडिएट में जिले का परिणाम में बेहद सुधार आया है। इस कारण फिरोजाबाद जिले ने पूरे प्रदेश में 43वां स्थान हासिल किया है। इंटरमीडिएट की यूपी टॉप टेन सूची में शिकोहाबाद के पीआरटी इंटर कॉलेज की छात्रा रौनक यादव ने सातवां स्थान हासिल किया है। वह जिले में टॉपर रहे हैं।

विज्ञापन


शनिवार को दोपहर दो बजे से परीक्षा परिणाम जारी किया गया। सुबह से ही परीक्षार्थियों की धड़कनें बढ़ गई। दोपहर से ही परीक्षार्थी स्कूलों में पहुंच गए। इंटरमीडिएट में कुल 37405 परीक्षार्थी ने पंजीकरण कराया था। इसमें इसमें 34684 परीक्षा शामिल हुए। इसमें 28973 परीक्षार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन


इस बार इंटरमीडिएट में शिकोहाबाद के पीआरटी इंटर कालेज की छात्रा रौनक यादव ने 96.60 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में सातवां स्थान एवं जिला टाप किया है। क्षेत्रीय इंटर कालेज सिरसागंज के छात्र सौरभ बघेल 95.80 प्रतिशत अंक के साथ जिले में दूसरा स्थान और जीएस इंटर कालेज रसूलपुर के छात्र जितेंद्र प्रताप सिंह 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। डीआईओएस निशा अस्थाना ने उत्तीर्ण हुए सभी परीक्षार्थियों और स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षकों को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विगत पांच वर्षों के परीक्षाफल पर एक नजर-

 

  • वर्ष - हाईस्कूल - इंटरमीडिएट
  • 2018 - 76.63 - 71.75 प्रतिशत
  • 2019 - 82.38 - 70.07 प्रतिशत
  • 2020 - 85.10 - 72.29 प्रतिशत
  • 2022 - 87.00 - 80.26 प्रतिशत
  • 2023 - 89.37 - 73.61 प्रतिशत
  • 2024 - 87.72 - 83.53 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed