फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   UP Board: Registration date for class 9 and 11 students extended

यूपी बोर्ड: कक्षा 9 व 11 के छात्रों के पंजीकरण की तिथि बढ़ी

Wed, 27 Aug 2025 05:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 27 Aug 2025 05:22 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Registration date for class 9 and 11 students extended
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
- कक्षा 10 व 12 के पंजीकरण और विवरण अपलोड करने की नई तिथियां घोषित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए कक्षा 10 और 12 के छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन पंजीकरण और विवरण अपलोड करने की नई तिथियां घोषित कर दी गई हैं। इसके साथ ही कक्षा 9 और 11 के छात्रों के पंजीकरण की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र यादव ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से शैक्षिक सत्र 2025-26 के छात्र छात्राओं के पंजीकरण से लेकर विवरण सत्यापन तक की पूरी प्रक्रिया के लिए समय सारिणी जारी कर दी गई है। अब कक्षा 9 और 11 में प्रवेश लेने वाले नए छात्रों का पंजीकरण 10 सितंबर तक किया जाएगा। कॉलेज के प्रधानाचार्य की ओर से वेबसाइट पर छात्रों का विवरण अपलोड करने की अंतिम तिथि 11 से 13 सितंबर रखी गई है। वहीं इन विवरणों का सत्यापन 14 से 20 सितंबर तक होगा। सभी अभिलेखों और विद्यार्थियों की फोटोयुक्त नामावली 30 सितंबर तक क्षेत्रीय कार्यालयों में जमा करनी होगी। डीआईओएस ने बताया कि बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए कक्षा 10 और 12 के छात्रों का परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि पहली सितंबर तय की गई है।
विज्ञापन

छात्रों का विवरण परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 6 सितंबर होगी, जबकि विवरण संशोधन और सत्यापन की प्रक्रिया 7 से 20 सितंबर तक चलेगी। फोटोयुक्त नामावली व आवश्यक दस्तावेज 30 सितंबर तक भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी विद्यालयों को इस मामले में निर्देश दे दिए गए हैं कि समय सारिणी के अनुसार ही छात्र-छात्राओं के पंजीकरण शुल्क जमा करने की प्रक्रिया को पूरी करें। डीआईओएस ने कहा कि अगर किसी भी प्रकार की गलती होगी, तो उसके लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे। ॉ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed