{"_id":"695c0323302e623a1c009394","slug":"up-board-pre-board-exams-for-classes-10th-and-12th-will-begin-from-january-10-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-164572-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : 10 जनवरी से शुरू होंगी 10वीं–12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : 10 जनवरी से शुरू होंगी 10वीं–12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं
Mon, 05 Jan 2026 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट प्री-बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। पहले यह परीक्षाएं 9 जनवरी से शुरू होकर 22 जनवरी तक प्रस्तावित थीं, लेकिन अब नई स्कीम के अनुसार परीक्षाएं 10 जनवरी से शुरू होकर 21 जनवरी को समाप्त होंगी।
जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं स्ववित्त पोषित माध्यमिक विद्यालयों में यह परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर आयोजित की जाएंगी। इसमें हाईस्कूल के 36,622 और इंटरमीडिएट के 34,223 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक निर्धारित किया गया है।
प्री-बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए 106 परीक्षा केंद्रों से प्रश्नपत्रों का वितरण किया जाएगा। विद्यालयों को विषयवार छात्र-छात्राओं की संख्या के आधार पर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित तिथि पर प्रधानाचार्य स्वयं उपस्थित होकर निर्धारित प्रारूप पर विषयवार छात्र संख्या की सूचना के साथ प्रश्नपत्र प्राप्त करेंगे और उन्हें सुरक्षित विद्यालय तक ले जाएंगे।
विज्ञापन
डीआईओएस धीरेंद्र यादव ने बताया कि संशोधित स्कीम सभी विद्यालयों को भेज दी गई है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि प्री-बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जाएं, ताकि विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी का अवसर मिल सके।
इन तिथियों पर होगी परीक्षा
तिथि-- -- -- -- -हाईस्कूल-- -- -इंटरमीडिएट
10 जनवरी-- -- -- हिंदी-- -- -- -- -हिंदी
12 जनवरी-- -- - अंग्रेजी-- -- -- -भौतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र, संगीत, कृषि
13 जनवरी- - सामाजिक विज्ञान-- -गणित, जीव विज्ञान, समाजशास्त्र
15 जनवरी-- -- - गृह विज्ञान व गणित-- -- -- रसायन विज्ञान, भूगोल
16 जनवरी-- -- संस्कृत -- -- -- -- -- - अंग्रेजी
17 जनवरी-- -- चित्रकला व रंजनकला,- नागरिक शास्त्र, संस्कृत, व्यवसाय अध्ययन
19 जनवरी-- -- विज्ञान, कंप्यूटर, वाणिज्य, संगीत-- -गृह विज्ञान, इतिहास
20 जनवरी-- -- चित्रकला, रंजनकला-- - चित्रकला
21 जनवरी-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- शिक्षा शास्त्र, मनोविज्ञान, तर्कशास्त्र
विज्ञापन
जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं स्ववित्त पोषित माध्यमिक विद्यालयों में यह परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर आयोजित की जाएंगी। इसमें हाईस्कूल के 36,622 और इंटरमीडिएट के 34,223 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
प्री-बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए 106 परीक्षा केंद्रों से प्रश्नपत्रों का वितरण किया जाएगा। विद्यालयों को विषयवार छात्र-छात्राओं की संख्या के आधार पर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित तिथि पर प्रधानाचार्य स्वयं उपस्थित होकर निर्धारित प्रारूप पर विषयवार छात्र संख्या की सूचना के साथ प्रश्नपत्र प्राप्त करेंगे और उन्हें सुरक्षित विद्यालय तक ले जाएंगे।
विज्ञापन
डीआईओएस धीरेंद्र यादव ने बताया कि संशोधित स्कीम सभी विद्यालयों को भेज दी गई है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि प्री-बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जाएं, ताकि विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी का अवसर मिल सके।
इन तिथियों पर होगी परीक्षा
तिथि
10 जनवरी
12 जनवरी
13 जनवरी- - सामाजिक विज्ञान
15 जनवरी
16 जनवरी
17 जनवरी
19 जनवरी
20 जनवरी
21 जनवरी