फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   UP Board: Intermediate meritorious will get scholarship

यूपी बोर्ड: इंटरमीडिएट के मेधावियों को मिलेगी छात्रवृत्ति

Fri, 19 Nov 2021 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Intermediate meritorious will get scholarship
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड से 12वीं में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी है। मेधावियों को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए केंद्र सरकार की ओर से सालाना दस हजार रुपये छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। यह लाभ वर्ष 2021 की परीक्षा में विज्ञान वर्ग में 372, वाणिज्य वर्ग में 330 और मानविकी वर्ग में 335 अंक हासिल करने वाले छात्रों को मिलेगा। योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बोर्ड ने छात्रवृत्ति के लिए 30 नवंबर की तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के अनुसार, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए मेधावी विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए छात्र के परिवार की वार्षिक आय आठ लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। डीआईओएस कार्यालय के मुताबिक जिले में ऐसे मेधावियों की संख्या करीब छह हजार है।
विज्ञापन

पात्र छात्र-छात्राओं का विवरण शिक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। वर्ष 2017, 2018, 2019 और 2020 में छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रओं को नवीनीकरण के लिए मंत्रालय की वेबसाइट पर आवेदन करने को कहा गया है। इसके लिए स्कॉलरशिप डॉट जीओवी डॉट इन वेबसाइट पर आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में करीब 20 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
माध्यमिक शिक्षा विभाग की मानें तो जिले में करीब 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिलेगा। छात्रवृत्ति मिलने के बाद मेधावी अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकेंगे। विभाग ने भी डाटा तैयार करना शुरू कर दिया है।

- यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट में विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी वर्ग में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रवृत्ति के लिए योग्य होंगे। ऐसे विद्यार्थी 30 नवंबर तक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
बालमुकुंद प्रसाद, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed