{"_id":"619be6bab007f537b362efa2","slug":"up-board-five-teams-will-verify-the-examination-centers-firozabad-news-agr515437213","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की कवायद तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की कवायद तेज
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में यूपी बोर्ड 2022 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए केंद्र निर्धारण की कवायद तेज हो गई है। तहसील स्तरीय अधिकारी परीक्षा केंद्रों का सत्यापन करेंगे। इसके लिए जिले में पांच टीमें बनाई जा रही हैं। यह टीमें स्कूलों में मानक के साथ-साथ इस बार उनकी मेरिट की सूची तैयार करेंगी।
जिले में करीब 80 हजार परीक्षार्थी हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होंगे। डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद ने बताया कि मेरिट सूची तैयार करते समय स्कूलों को जिन सूचनाओं के आधार पर अंक दिए जाएंगे उनमें इंटरमीडिएट स्तर के स्कूलों को 20 व हाईस्कूल स्तर के स्कूल रहने पर 10 अंक मिलेंगे। इसी प्रकार अंक के लिए स्कूलों को तीन श्रेणियों में रखा जाएगा। राजकीय माध्यमिक विद्यालय को 50, सवित्त माध्यमिक विद्यालय को 30 तथा वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय को 10 अंक दिए जाएंगे। यदि स्कूल में पठन-पाठन सीसी टीवी कैमरे की निगरानी में होता है तो 10 अंक, यदि स्कूल 2020 में परीक्षा केंद्र था तो 20 अंक तथा यदि वर्ष 2020 की बोर्ड परीक्षा में स्कूल का हाईस्कूल व इंटर का परीक्षाफल 90 फीसद रहा है तो मेरिट में दस-दस अंक मिलेंगे।
27 नवंबर तक संसाधनों की जानकारी होगी अपलोड
डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा केंद्र बनने वाले स्कूलों में भौतिक संसाधनों से संबंधित जानकारी 27 नवंबर तक संबंधित अधिकारियों द्वारा यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। जिसके बाद केंद्रों की एक सूची संबंधित स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।