फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   up Board

पांच अगस्त तक होंगे 9वीं से 12 वीं कक्षा में प्रवेश

Mon, 11 Jul 2022 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
up  Board
पांच अगस्त तक होंगे 9वीं से 12 वीं कक्षा में प्रवेश
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: 10 अगस्त से फार्म भरने की प्रक्रिया होगी तय
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। शासन ने माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध विद्यालयों के दाखिले से लेकर बोर्ड परीक्षा का समय तय कर दिया है। विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक के दाखिले पांच अगस्त तक होंगे। इसके बाद 10 अगस्त से कक्षा 10 व 12 की बोर्ड परीक्षा की प्रक्रिया शुरू होगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटर की वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। इसके अनुसार, डीआईओएस कार्यालय को इस बारे में निर्देश भेज दिए हैं। जिले में यूपी बोर्ड के 559 विद्यालय हैं। करीब दो साल कोरोना का काल की स्थिति रही। इस कारण वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षा नहीं हुई। वर्ष 2022 की हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा में 80 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। विद्यालयों का शिक्षा सत्र एक अप्रैल से शुरू हो गया है। कक्षा नौ से 12 तक कक्षाओं में दाखिले हो रहे हैं। डीआईओएस कार्यालय ने माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल के पत्र का हवाला देते हुए बताया कि विद्यालय कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाओं में पांच अगस्त तक दाखिले कर सकेंगे। इसके बाद हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा में आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विद्यालयों को निर्देश भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

ये है बोर्ड परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया
डीआईओएस निशा आस्थाना ने बताया कि विद्यालयों को कक्षा 10 व 12 की बोर्ड परीक्षा का शुल्क 10 अगस्त तक कोषागार में जमा करना है। इसके बाद परीक्षा शुल्क व छात्रों के विवरण की सूचना आनलाइन परिषद की वेबसाइट पर 16 अगस्त तक अपलोड करनी है। विद्यालयों को 10 अगस्त के बाद 100 रुपये प्रति छात्र के लिहाज से विलंब शुल्क जमा करना है। 21 अगस्त से 23 अगस्त तक छात्रों के नाम, माता पिता का नाम, जन्म तिथि, विषय आदि जांच करना है। एक से 10 सितंबर तक संशोधन हो सकेगा। विद्यालयों को छात्रों की फोटो युक्त नामावली 30 सितंबर तक डीआईओएस कार्यालय भेजनी है। डीआईओएस कार्यालय फाइनल सूची बोर्ड दफ्तर को भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed