{"_id":"5e2f28ee8ebc3e4ad23d2d83","slug":"up-board-firozabad-news-agr4267081191","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा: ‘बी’ उत्तर-पुस्तिका पर भी अंकित होगा कोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा: ‘बी’ उत्तर-पुस्तिका पर भी अंकित होगा कोड
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अबकी 18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। शासन से प्रशासन तक वेबकास्टिंग के माध्यम से कंट्रोल रूप में बैठकर निगरानी कर सकेंगे। फर्जीवाड़ा करने में सहायक ‘बी’ उत्तर-पुस्तिका पर भी निगरानी रहेगी।
इस बार ‘बी’ उत्तर पुस्तिका पर भी सीरियल नंबर अंकित है। जिसके हिसाब से ही उत्तर-पुस्तिका परीक्षा केंद्रों पर पहुंचेगी। वहीं, कॉलेज में अंकित होगा कि ‘बी’ उत्तर-पुस्तिका किस छात्र के नाम से जारी की गई है। जबकि पहले कोड अंकित न होने के कारण ‘बी’ उत्तर-पुस्तिकाएं किस कॉलेज की हैं पहचान करना मुश्किल था। वहीं, संकलन केंद्रों पर भी उत्तर-पुस्तिका को बदलने का खेल चलता था। ऐसे में शासन ने नकल माफियाओं की इस योजना पर भी अंकुश लगा दिया है। अधिकारी चेकिंग कर सकेंगे कि किस समय कॉलेज में कौन सी उत्तर-पुस्तिका नहीं है।
डीआईओएस रितु गोयल ने कहा कि यूपी बोर्ड नकल पर अंकुश लगाने के लिए कई मुख्य कदम उठा रहा है। लाइव बेवकास्टिंग की व्यवस्था कर दी गई है। उत्तर-पुस्तिकाओं में भी बदलाव देखने को मिलेगा।