{"_id":"63ffa7b4876540ac7a0111d4","slug":"up-board-elder-brother-caught-giving-exam-instead-of-younger-firozabad-news-c-25-1-77717-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: छोटे की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया बड़ा भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: छोटे की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया बड़ा भाई
Thu, 02 Mar 2023 12:59 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 02 Mar 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बुधवार को दोनों पालियों में यूपी बोर्ड परीक्षा का आयोजन सख्ती के साथ किया गया। दूसरी पाली में आयोजित इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा में एक फर्जी छात्र पकड़ा गया। फर्जी छात्र अपने छोटे भाई की जगह परीक्षा देने के लिए आया था। केंद्र व्यवस्थापक ने उसे पुलिस की सुपुर्द कर दिया। ठाुकर तारा सिंह इंटर कॉलेज में शाम की पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा देने के लिए सुकेश कुमार निवासी रसूलपुर परीक्षा देने के लिए आया था। वह अपने छोटे भाई सुग्रीव कुमार की जगह परीक्षा दे रहा था। केंद्र व्यवस्थापक ने चेकिंग के दौरान परीक्षा दे रहे छात्र की संदिग्धता प्रतीत हुई थी। जांच में फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। शिकोहाबाद थाना प्रभारी हरवेंद्र मिश्र ने बताया कि केंंद्र व्यवस्थापक संजय तोमर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। चुनौती बन रहा इंडियन कॉलेज
नकलविहीन परीक्षा कराने की मंशा पर नगला बांध स्थित इंडियन इंटर कॉलेज चुनौती बन गया है। अभी तक जिले के रिकार्ड में चार फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए हैं। जिसमें तीन परीक्षार्थी इंडियन इंटर कॉलेज से ही परीक्षा फार्म भरकर ठाकुर तारा सिंह इंटर कॉलेज शिकोहाबाद में परीक्षा दे रहे थे।
फर्जी छात्रा पकड़े जाने की चर्चा
शिकोहाबाद के एक कॉलेज में शाम की पाली में फर्जी छात्रा के पकड़े जाने की चर्चा रहीं। वह फर्जी छात्रा अपने छोटी बहन की जगह परीक्षा देने आई थी। जो परीक्षा दे रही थी, उस फर्जी छात्रा की जन्मतिथि सन् 1985 थी। आरोप है कि केंद्र व्यवस्थापक ने मामले को रफा-दफा कर दिया। डीआईओएस पर शिकायत पहुंची तो उन्होंने परीक्षा केंद्र की रिकार्डिंग तलब की है।
विज्ञापन
-- -