फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   UP Board: Application for scrutiny exam till July 12

यूपी बोर्ड: स्क्रूटनी परीक्षा के लिए आवेदन 12 जुलाई तक

Tue, 21 Jun 2022 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Application for scrutiny exam till July 12
फिरोजाबाद। जिले में शनिवार को यूपी बोर्ड के दसवीं और बारहवीं के नतीजे आए। बड़ी संख्या में बच्चों की शिकायत है कि उन्हें उम्मीद के मुताबिक अंक नहीं मिले हैं। ऐसे में असंतुष्ट छात्रों के लिए यूपी बोर्ड की ओर से स्क्रूटनी परीक्षा का मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन

विभागीय जानकारी के अनुसार परीक्षा फल से असंतुष्ट छात्र-छात्राएं 12 जुलाई तक स्क्रूटनी परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड के नियमों के अनुसार स्क्रूटनी परीक्षा के लिए किसी भी प्रकार से ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होगा। स्क्रूटनी परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को हर विषय के लिए अलग-अलग पांच-पांच सौ रुपये शुल्क के रूप में जमा करने होंगे। लिखित व प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए शुल्क अलग होगा। स्क्रूटनी परीक्षा के लिए आवेदन से संबंधित सभी जानकारी परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

छात्र बोर्ड की वेबसाइट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही इससे संबंधित जानकारी अपने कालेज के प्रधानाचार्य से भी ले सकते हैं। स्क्रूटनी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को आवेदित विषयों के लिए निर्धारित शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा कराना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद प्रसाद ने बताया कि स्क्रूटनी के आवेदन 12 जुलाई तक कर सकते हैं। वहीं जिन छात्रों को अपने अंक संबंधी शिकायत है, वो छात्र आवेदन कर निर्धारित शुल्क जमा करते हुए दो विषयों में श्रेणी सुधार की परीक्षा दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed