फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   UP Board: 100 schools have not submitted their rolls yet, warning issued

यूपी बोर्ड:अभी 100 विद्यालयों ने जमा नहीं की नामावली, चेतावनी जारी

Tue, 25 Jan 2022 08:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
UP Board: 100 schools have not submitted their rolls yet, warning issued
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड के छात्रों की नामावली जमा करने में जिले के सौ स्कूल लापरवाही कर रहे हैं। अंतिम तिथि गुजरने के बाद भी नामावली डीआईओएस कार्यालय में नहीं सौंपी हैं। बोर्ड ने नामावली लेने के लिए 27 जनवरी को अंतिम तिथि तय की है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड में हाईस्कूल एवं इंटर में ऑनलाइन पंजीकरण होता है। इसके बाद में स्कूल संचालक नामावली निकाल कर विभाग में जमा करते हैं, जो बोर्ड में जाती है। उक्त नामावली को जमा करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी थी, लेकिन जिले के सौ से ज्यादा स्कूलों ने अभी तक नामावली नहीं सौंपी है।
विज्ञापन

इधर बोर्ड ने नामावली मंगाने के आदेश देते हुए कहा है कि 28 जनवरी को इलाहाबाद से गाड़ी आ रही है, इसमें नामावली भेजी जाएगी। विभाग ने स्कूल संचालकों को अंतिम चेतावनी दी है। अगर 27 तक नामावली जमा नहीं होती है तो ऐसे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण के बाद में स्कूल संचालकों को फोटोयुक्त नामावली जमा करनी है, लेकिन सौ स्कूलों की नामावली नहीं मिली है। 27 जनवरी तक नामावली दफ्तर में जमा कर दें, अन्यथा इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए संस्तुति की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed