{"_id":"64d8e4bd88abe569640091d4","slug":"unknown-vehicle-collided-with-auto-driver-died-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-2673-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर,चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर,चालक की मौत
Sun, 13 Aug 2023 07:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 13 Aug 2023 07:42 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर,चालक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। बीती रात को थाना मटसेना क्षेत्रांर्गत एक ऑटो रिक्शा को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। रसीदपुर कनेंटा के समीप हुए हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सरकारी ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
थाना अरांव के कटेलिया जय सिंह निवासी हरीश कुमार (35) पुत्र गिरीश चंद्र शनिवार को जरूरी कार्य से फिरोजाबाद आया था। फिरोजाबाद से वापस लौटने के दौरान हाइवे किनारे स्थित थाना मटसेना के अन्तर्गत रसीदपुर कनैटा के पास पहुंचा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुए हादसा के बाद ऑटो चालक हरीश कुमार काफी देर तक वहीं पड़ा रहा। सूचना मिलने के बाद पहुंची मटसेना पुलिस गंभीर अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाई। जहां उपचार के दौरान सरकारी ट्रॉमा सेंटर में उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद मृतक के भाई सनी ने बताया हरीश शनिवार को दिन में फिरोजाबाद आया था। हादसा के दौरान वह ऑटो में अकेला ही था। थाना मटसेना पुलिस ने मृतक के भाई सनी की तहरीर पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।