फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Unfinished construction of the much awaited opening

निर्माण कार्य अधूरा तो कहीं उद्घाटन का इंतजार

Mon, 21 Dec 2015 07:37 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 21 Dec 2015 07:37 PM IST
विज्ञापन
Unfinished construction of the much awaited opening
प्रशासनिक लापरवाही और धीमी क्रियान्वयन नीति के चलते जिले की कई इमारतें उद्घाटन की बाट जो रही हैं। शहर की स्वास्थ्य सेवाओं की आस बना सरकारी ट्रामा सेंटर भी शुभारंभ की बाट जोह रहा है तो वहीं सौ शैय्या अस्पताल भी आगाज के इंतजार में है। बेहतर इलाज का सपना अभी पूरा होते नहीं दिख रहा। करोड़ों बजट मिलने के बाद भी जिले में स्वास्थ्य योजनाओं की गति भी धीमी है। उपकरणों का अभाव मरीजों को बेहतर इलाज नहीं दिला पा रहा है।
विज्ञापन

100 बिस्तरों के महिला अस्पताल को नहीं है बजट
महिला शिशु कल्याण विभाग में 100 बिस्तरों के महिला वार्ड के लिए 19 करोड़ 33 लाख 54 हजार रुपये मिले थे। इसका श्रेय लेने की होड़ रही लेकिन इसे सांसद अक्षय यादव की देन बताया गया। यह अस्पताल जनवरी 2016 तक पूर्ण होना है लेकिन एक किस्त रुकने की वजह से निर्माण अधर में लटक गया है। अभी भी महिला अस्पताल को 13 करोड़ 47 लाख रुपयेे मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन


उपकरणों की कमी से रुका ट्रामा सेंटर
ट्रामा सेंटर निर्माण में एक करोड़ 50 लाख 71 हजार रुपये स्वीकृत हुआ है। करोड़ों की लागत से भवन तो तैयार है लेकिन स्टाफ और उपकरणों की कमी से सरकारी ट्रामा सेंटर शुरू नहीं हो सका है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग भी यह नहीं बता पा रहा कि सरकारी ट्रामा सेंटर कब तक शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीसीयू यूनिट का कार्य है धीमा
जिले में आईसीसीयू यूनिट का निर्माण व सेंट्रल ड्रग स्टोर  के लिए 1 करोड़ 10 लाख 18 हजार रुपये का बजट मिल चुका है। निर्माण कार्य पूरा करने के लिए जून 2016 तक का समय है लेकिन पैक्सपेड संस्था के कार्य की काफी धीमी गति है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग पैक्सफेड संस्था के खिलाफ शासन को लिखेगा।

मरीज खाते हैं धक्के
महिला अस्पताल की ओपीडी में एक कमरे में चार चिकित्सक बैठते हैं। मरीजों को धक्के खाने पड़ते हैं। जबकि ओपीडी स्टेंशन सर्विस एवं लाउंड्री निर्माण को 95 लाख 76 हजार का बजट मिल चुका है। नई ओपीडी के भी जून 2016 तक शुरू होने का इंतजार रहेगा।


नगर विधायक ने लिखा है प्रमुख सचिव को पत्र
नगर विधायक मनीष असीजा ने भी जिला अस्पताल के सौंदर्यीकरण को प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है। उन्होंने अस्पताल की बाउंड्री का टूटा हिस्सा और चिकित्सकों के जर्जर आवासों को ठीक कराने के लिए शासन से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed