{"_id":"5ffb42e28ebc3e2e6a251a2d","slug":"underpass-firozabad-news-agr475846228","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रवार गेट अंडरपास का चौड़ीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रवार गेट अंडरपास का चौड़ीकरण शुरू
विज्ञापन
चंद्रवार गेट रेलवे पर पुलिया निर्माण कार्य का शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मंचासीन नगर विधायक मनी
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। चंद्रवार गेट रेलवे लाइन पर बने अंडरपास के चौड़ीकरण के लिए रविवार को भूमि पूजन कर कार्य शुरू किया गया। शहर की आबादी के बीच सौ साल पुराने संकरे अंडरपास के चौड़ीकरण से युमना किनारे बसे सैकडो़ं गांवों के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। 12 करोड़ की लागत से यह काम होगा। सदर विधायक मनीष असीजा द्वारा किए गए भूमि पूजन कार्यक्रम में आसपास के गांवों के लोगों के साथ प्रमुख भाजपा नेता और समाजसेवी मौजूद रहे। यह अंडरपास वनवे मार्ग के रूप में काम करेगा।
चंद्रवार गेट से लाइनपार क्षेत्र रामनगर, छारबाग से सोफीपुर चंद्रवार तक के आवागमन के लिए प्रमुख मार्ग चंद्रवार गेट की पुलिया है। चंद्रवार गेट की पुलिया रेलवे लाइन के नीचे अंडरपास के रूप में है। सौ साल पुरानी पुलिया मात्र तीन मीटर चौड़ी है। पुलिया के दोनों ओर 1.5 मीटर के फुटपाथ हैं।
भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक मनीष असीजा ने बताया कि अंडरपास चौड़ा होने से लाइनपार क्षेत्र में लाखों की आबादी और सैकड़ों दुकानदारों को लाभ मिलेगा। इस अंडरपास से कई बाजार, बिजलीघर, कई सरकारी और प्राइवेट स्कूल कॉलेज, ,सरकारी और प्राइवेट अस्पताल, मैरिज होम, धर्मशालाएं, सीवर पंपिंग स्टेशन, मुख्य अंत्येष्टि स्थल जुडे़ हैं।
विज्ञापन
अंडरपास चौड़ा होने से आवागमन सुगम होगा। लोगों को रेलवे लाइन क्रास कर नहीं जाना पडे़गा। अध्यक्षता बुजुर्ग भाजपा कार्यकर्ता ओमप्रकाश साईं ने की। महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, पूर्व सांसद ओमपाल सिंह निडर, विद्युत विभाग के एसई अजय अग्रवाल, रेलवे विभाग के एईएन यूवी सिंह, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन अजय सिंह, जलनिगम एक्सईएन ओमवीर दीक्षित, सुनील शर्मा, शिवमोहन श्रोती, राजेंद्र बोहरे, सत्यवीर गुप्ता, प्रमोद बघेल, श्यामसिंह यादव आदि मौजूद रहे।
खास बातें
- अंडरपास अब 4-4 मीटर चौड़ा और 3.5 मीटर ऊंचाई होगी।
- यह मार्ग वन वे मार्ग के रूप में काम करेगा।
- विद्युत विभाग की लाइनें और ट्रांसफॉर्मर स्थानांतरित कराए जाएंगे।
- अंडरग्राउंड सीवर की लाइनें और पानी की लाइनें स्थानांतरित की जाएंगी।