फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Unannounced protest cut off Tundla

अघोषित कटौती के विरोध में टूंडला बंद

Wed, 09 Sep 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 09 Sep 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Unannounced protest cut off Tundla
टूंडला क्षेत्र में अघोषित कटौती को लेकर बुधवार को आक्रोशित जनता सड़कों पर नजर आई। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल और भाजयुमो के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। व्यापार मंडल के आह्वान पर टूंडला के समूचे प्रतिष्ठान बंद रहे। वहीं भाजयुमो ने जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे विद्युत अधिकारियों ने कटौती बंद कराने का आश्वासन दिया। अंत में भाजयुमो कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों ने पुन: कटौती किए जाने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

 बताते चलें कि टूंडला के ताज ट्रिपेजियम क्षेत्र में होने के बावजूद 18 से 20 घंटे की अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है। इसके चलते लोगों में आक्रोश था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के आह्वान पर बुधवार को नगर के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। नगर अध्यक्ष मनोज धाकरे के नेतृत्व में व्यापारी सुबह नौ बजे सड़कों पर आ गए। इधर, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी के नेतृत्व में भाजपाई दीपा का चौराहे पर एकत्रित हुए। यहां से भाजपा कार्यकर्ता और व्यापारी जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए विद्युत कार्यालय पहुंचे। भाजपा नेताओं और व्यापारियों ने विद्युत कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। विद्युत कार्यालय पर हंगामा बढ़ता देख पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटे बाद भी विद्युत अधिकारियों के न पहुंचने पर व्यापारियों एवं भाजपाइयों ने हंगामा कर दिया। हंगामा बढ़ने की सूचना पर एसडीएम एसपी सिंह, सीओ एसएस भारद्वाज, विद्युत एक्सईएन आरबी रॉय और एसडीओ अनिल शर्मा आदि पहुंच गये। यहां अधिकारियों को व्यापारियों और भाजपा नेताओं ने खूब खरीखोटी सुनाई। इस पर अधिकारियों ने रात्रि कटौती को उच्चाधिकारियों से बदलवाने के आश्वासन पर लोग शांत हुए। अंत में भाजपाइयों और व्यापारियों ने अधिकारियों को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भाजपा नेता वृंदावन लाल गुप्ता, जगन सेठ, रूपेश शुक्ला, अंकित शर्मा, नरेंद्र त्यागी, दीपक जाट, जितेंद्र शर्मा, नीतेश गौतम, अनमोल कपूर, व्यापार मंडल के मनोज धाकरे, राजेंद्र बिहारी गुप्ता, आजाद जैन, मनोज बंसल, उमेश गुप्ता, समीउज्जमा कुरैशी, आलोक धाकरे, सुमित जैन, अरविंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।        
विज्ञापन


पहली बार हुआ पूर्णत: बाजार बंद
टूंडला (ब्यूरो)। बिजली के लिए पहले भी आंदोलन हुए लेकिन इस बार व्यापारियों ने जबरदस्त समर्थन दिया। बाजार पूरी तरह से बंद नजर आया। दोपहर बाद तक बाजारों में पूरी तरह सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलन के चलते नहीं खुला बिजली कार्यालय
टूंडला (ब्यूरो)। अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में व्यापारियों और भाजपा के बंद और प्रदर्शन के आह्वान और नगर की जनता के आक्रोश को देखते हुए विद्युत अधिकारी और कर्मचारी डरे हुए थे। बुधवार को आंदोलन को लेकर सुबह से ही विद्युत कार्यालय पर ताले लटके रहे। इसके साथ ही पूर्व में तोड़फोड़ के मद्देनजर पहले से ही पुलिस फोर्स तैनात रहा।


अधिकारियों को जमीन पर बैठाकर बतायी समस्याएं
टूंडला (ब्यूरो)। विद्युत कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर रहे नगरवासियों ने विद्युत अधिकारियों को जमीन पर बैठा लिया। यहां उन्होंने एक्सीईएन आरबी राय और एसडीओ को विद्युत समस्याएं बताईं। साथ ही निराकरण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान अधिकारी जनता की हां में हां मिलाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed