फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two youths died in a road accident police start investigation

Firozabad: हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को राैंदा...मामा-भांजे की माैत, परिवार में मच गया कोहराम

Fri, 18 Apr 2025 03:03 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 18 Apr 2025 03:03 PM IST
सार

फिरोजाबाद के टूंडला में दर्दनाक हादसा हुआ। हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को राैंद दिया। दो लोगों की माैत हो गई। दोनों रिश्ते में मामा-भांजे थे। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Two youths died in a road accident police start investigation
road accident demo pic - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टूंडला के फिरोजाबाद हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंद दिया। हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। मामा बहन के घर से भांजे के साथ लौट रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा करने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


आगरा के थाना जगदीशपुरा, बोदला निवासी 19 वर्षीय विष्णु अपने 18 वर्षीय भांजे आकाश शर्मा के साथ बाइक पर थाना सिरसागंज के गांव नगला जयराम निवासी बहन के यहां गए थे। बुधवार रात को दोनों वापस घर लौट रहे थे। टूंडला के गांव जरौली कलां के पास एडिफाई स्कूल के सामने पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


हादसे में विष्णु की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं भांजे आकाश ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पहुंची पुलिस ने परिजन को घटना की जानकारी देते हुए शवों का पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी का कहना है कि हादसे में मामा-भांजे की मौत हुई है। हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed