{"_id":"62622d36a157ee054b27ddef","slug":"two-youths-arrested-with-700-cartridges-police-engaged-in-investigation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: टूंडला रेलवे स्टेशन से 700 कारतूसों सहित दो तस्कर गिरफ्तार, एक आरोपी है दिव्यांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: टूंडला रेलवे स्टेशन से 700 कारतूसों सहित दो तस्कर गिरफ्तार, एक आरोपी है दिव्यांग
Fri, 22 Apr 2022 09:51 AM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, फिरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फिरोजाबाद
Published by: सुशील कुमार
Updated Fri, 22 Apr 2022 09:51 AM IST
सार
पकड़े गए तस्कर दोनों भाई है। इनमें एक आरोपी दिव्यांग है। वह दिव्यांगता की आड़ में तस्करी का धंधा कर रहा था।
विज्ञापन
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में जीआरपी ने कारतूसों की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को टूंडला रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 700 कारतूस बरामद हुए हैं। बरामद कारतूस 315 व .32 बोर के हैं। कारतूसों को अमरोहा से लाकर बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस तस्करों से जुड़े लोगों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
एसपी जीआरपी मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि जीआरपी की टीम शुक्रवार को टूंडला रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी। प्लेटफार्म संख्या सात पर चेकिंग के दौरान टीम की नजर दो संदिग्ध युवकों पर पड़ी, जो कंधे पर बैग लटकाए हुए थे। दोनों युवक बैग के वजन के कारण काफी परेशान दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
शक होने पर टीम ने उन्हें रोका गया तो दोनों ने भागने का प्रयास किया। पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों युवक सगे भाई है। एक ने अपना नाम शादाब और दूसरे ने फैजान उर्फ सुल्तान बताया। ये दोनों थाना लाइनपार क्षेत्र की लेवर कॉलोनी वेस्ट ग्लास कम्पाउंड के दतौची कलां में रहते हैं।
विज्ञापन
आरोपी शादाब है दिव्यांग
दोनों के बैग की तलाशी ली गई तो जीआरपी के होश उड़ गए। बैगों से 315 बोर के 500 और .32 बोर के 200 कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह दोनों फिरोजाबाद और अमरोहा से कारतूस खरीदकर बिहार और यूपी के विभिन्न जिलों में सप्लाई किया करते थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शादाब दिव्यांग है, लेकिन काफी शातिर किस्म का अपराधी है। दिव्यांग होने के कारण उस पर कोई शक भी नहीं करता था जिसका फायदा उठा रहा था।
अब तक हजारों कारतूस बेचे
पुलिस गिरफ्त में आए तस्कर शादाब व फैजान ने बताया कि वो फिरोजाबाद, अमरोहा व अन्य स्थानों से डिमांड के मुताबिक कारतूसों की खरीदारी करते हैं। वो 175 से 180 रुपये प्रति कारतूस खरीदते थे और 225 से 250 रुपए में बेच देते थे। अब तक दोनों उत्तर प्रदेश और बिहार में हजारों कारतूस सप्लाई कर चुके हैं।