फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two young man died in head-on collision between two motorcycles

UP: बाइकों की आमने-सामने से हुई जोरदार भिड़ंत...उड़ गए परखच्चे, दो युवकों की माैत; दो घायल

Sat, 03 Jan 2026 08:32 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 03 Jan 2026 08:32 PM IST
सार

दोनों बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए। दो युवकों की माैत हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Two young man died in head-on collision between two motorcycles
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र के जेवड़ा रेलवे पुल पर शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने से हुई जोरदार भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। घटना के समय किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शाम करीब 4:30 बजे हाथरस के गीगला, थाना सादाबाद निवासी उमेश कुमार (24) अपनी मोटरसाइकिल (बुलट) से जेवड़ा की तरफ से आ रहे थे। उसी समय दूसरी दिशा से एक एचएफ डीलक्स बाइक पर सवार होकर तीन युवक कृष्ण, बॉबी और सत्येंद्र निवासी बदनपुर करखा, मक्खनपुर अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही दोनों बाइकें जेवड़ा रेलवे पुल पर पहुंचीं, तेज रफ्तार होने के कारण उनकी आमने-सामने से सीधी भिड़ंत हो गई। 
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुलेट सवार उमेश कुमार और एचएफ डीलक्स पर सवार बॉबी (20) की मौके पर ही मौत हो गई। बॉबी कक्षा 12 का छात्र था और शिकोहाबाद के एक इंटर कॉलेज में पढ़ रहा था। उसकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घायल अस्पताल में भर्ती
हादसे में बाइक सवार कृष्ण और सत्येंद्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों और पुलिस ने घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतक बॉबी पांच भाइयों में सबसे छोटा था और सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घायल कृष्णा, रिश्ते में बॉबी का भतीजा और सत्येंद्र उसका रिश्ते का भाई है।


सीओ शिकोहाबाद अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि दोनों ही बाइकों पर सवार किसी भी व्यक्ति ने हेलमेट नहीं लगाया था। यदि हेलमेट पहना होता, तो शायद सिर में आई गंभीर चोटों से जान बच सकती थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed