फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two workers got burnt due to electric shock while painting

Firozabad News: पुताई करते समय करंट से झुलसे दो कर्मी

Fri, 03 Jan 2025 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 03 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Two workers got burnt due to electric shock while painting
फिरोजाबाद। जलेसर रोड स्थित मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को बिजली नहीं थी। एक जनरेटर भी खराब था। शुक्रवार को विद्युत विभाग की टीम ने फॉल्ट ठीक कर दिया था।
विज्ञापन

कॉलेज परिसर की घास की सफाई कराने के बाद जनरेटर कक्ष में दो सफाईकर्मियों से बिजली उपकरण पर पेंट कराया जा रहा था। तभी दोनों करंट लगने से झुलस गए। आनन-फानन में सरकारी ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया। परिजन ने हंगामा काटकर सुपरवाइजर पर मनमाने ढंग से काम कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना उत्तर के कौशल्या नगर निवासी दीपक कुमार और थाना नारखी के पचवान कॉलोनी निवासी राधेश्याम मेडिकल कॉलेज में सफाई कर्मी हैं। कॉलेज परिसर स्थित बिजली कक्ष में खराबी आने से बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे से कॉलेज परिसर में बिजली नहीं थी। एक जनरेटर भी खराब था। शुक्रवार सुबह विद्युत विभाग की टीम ने फाल्ट को ठीक किया था। उसके बाद आसपास घास की सफाई करने के बाद जनरेटर कक्ष में इन दोनों सफाई कर्मियों से बिजली उपकरण पर एक खास तरह का पेंट कराया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच बिजली तारों में स्पार्किंग होने से ये दोनों झुलस गए, करंट लगने की बात भी बताई गई है। घटना होते ही सनसनी फैल गई। दोनों को ट्राॅमा सेंटर भिजवाया गया। वहां डाॅक्टरों की टीम बुला ली गई। झुलसे लोगों में राधेश्याम की हालत गंभीर थी। घटना की जानकारी पर दोनों सफाईकर्मियाें के परिजन ट्राॅमा सेंटर में आकर हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि सुपरवाइजर सफाई कर्मियों से हर तरह का काम कराता है। पेंट करना सफाई कर्मियों का काम नहीं है। स्वास्थ्य कर्मियाें ने समझा कर हंगामा शांत कराया।

परिवार की संगीता ने बताया कि इसमें मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की लापरवाही है। सफाईकर्मियों का काम सफाई का है न कि बिजली और कलर करने का। प्राचार्य डाॅ. योगेश गोयल ने बताया कि स्पार्किंग होने से दोनों लोग झुलसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed