{"_id":"5b847deb6b6354a3e98f6807ce2512e8","slug":"two-workers-fainted-during-sewer-cleaning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला सफाई के दौरान दो कर्मचारी अचेत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला सफाई के दौरान दो कर्मचारी अचेत
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 19 Mar 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
नगला मिर्जा के निकट सर्विस रोड पर नाला सफाई कार्य करते समय दो कर्मचारी बेहोश हो गए। अन्य साथियों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
बरसात के मद्देनजर नगर निगम द्वारा नाला सफाई कार्य कराया जा रहा है लेकिन कर्मचारियों की सुरक्षा को अभी तक मास्क व अन्य उपकरण प्रदान नहीं किए गए हैं। जबकि नाला सफाई कार्य में लगे कर्मचारी लगातार मास्क, उपकरण देने की मांग कर रहे हैं। गुरुवार को अपराह्न करीब एक बजे कोटला चुंगी से नगला मिर्जा के बीच सर्विस रोड पर नाला सफाई करते समय अमित पुत्र रामबाबू निवासी कौशल्या नगर तथा राहुल पुत्र किशोरी लाल निवासी रामनगर नाले में बनी गैस के कारण बेहोश हो गए। इससे अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। तुरंत ही उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। सूचना उपायुक्त प्रमोद कुमार सहित क्षेत्रीय इंसपेक्टर सुपरवाइजर पहुंच गए। जिला अस्पताल में उपायुक्त एवं कर्मचारियों के बीच मास्क व उपकरण न दिए जाने को लेकर बहस भी हुई। उपायुक्त प्रमोद कुमार ने बताया है कर्मचारियों के लिए मास्क मंगाए गए हैं, जल्द उनका वितरण करा दिया जाएगा।