फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two teenagers kidnapped in broad daylight from Karbala

करबला से दिनदहाड़े दो किशोरों का अपहरण

Sun, 06 Dec 2015 07:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 06 Dec 2015 07:17 PM IST
विज्ञापन
Two teenagers kidnapped in broad daylight from Karbala
दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला हिमायूंपुर से खेलते हुए दो किशोरों का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। इसमें से एक किशोर रास्ते में से भागकर अपने घर पहुंच गया। दूसरे किशोर के अपहरण की जानकारी पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना देने के साथ ही लोगों ने अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी। करीब एक घंटे बाद क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस और ग्रामीणों की मदद से एक बदमाश को यमुना की खंदी से पकड़ लिया और किशोरों को बरामद कर लाइन पार थाने ले आए।
विज्ञापन

दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हिमायूंपुर निवासी रितिक राठौर उर्फ राजा (10) पुत्र अनिल कुमार मोहल्ले के ही विजय कुमार गुप्ता (12) पुत्र रमेश चंद्र घर से करीब पड़े पंचशील फैक्ट्री के प्लाट में दोपहर करीब 11 बजे खेल रहे थे। तभी एक बदमाश रितिक और विजय कुमार को बहला फुसलाकर ले गया। छारबाग के समीप विजय गुप्ता को शक हुआ तो वह बदमाश के चंगुल से बचकर भाग कर घर पहुंच गया और परिवारीजनों को जानकारी दी। रितिक के अपहरण की जानकारी पर पीड़ित परिवारीजनों में हड़कंप मच गया और क्षेत्रीय लोगों की मदद से रितिक की तलाश शुरू कर दी गई। उधर, क्षेत्रीय लोगों ने दक्षिण पुलिस को सूचना दी तो पुलिस भी सक्रिय हो गई।
विज्ञापन


विजय ने पुलिस और क्षेत्रीय लोगों को बताया कि बदमाश रितिक को लाइनपार फाटक को पार करके ले गया है। इसके बाद परिवारीजनों के साथ लाइनपार और दक्षिण पुलिस क्षेत्रीय लोगों के साथ गांव दतौजी पहुंची। यहां एक महिला ने बताया कि बच्चे के साथ युवक को नया बांस की ओर जाता देखा है। पुलिस क्षेत्रीय लोगों को साथ बदमाश की तलाश करते हुए यमुना की तलहटी पर बसे गांव नया बांस होते सौफीपुर की ओर चल दी। तभी पुलिस ने यमुना की खंदियों से अपहरणकर्ता को पकड़ लिया। इस दौरान रितिक को भी बरामद कर लिया गया। पुलिस रितिक के साथ पकड़े गए बदमाश अफसर निवासी शीतल खां थाना रसूलपुर को थाने ले आई। कोतवाल लाइनपार का कहना है कि पकड़े गए बदमाश के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठीक नहीं है किशोरों के परिवार की माली हालत
जिन किशोरों का दिनदहाड़े अपरहण किया गया था, उनके परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। रितिक के पिता क्षेत्र में परचून की दुकान करते है, जबकि विजय के पिता ठेल लगाकर परिवार का भरण पोषण करते है। इस कारण विजय स्कूल भी नहीं जाता। वहीं रितिक कक्षा चार का छात्र होने के साथ ही महावीर नगर स्थित एक निजी शिक्षण संस्था में पढ़ता है।



गुडवर्क को लेकर पुलिस में ठनी
अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी के बाद लाइनपार और दक्षिण पुलिस आमने-सामने आ गई। चौकी प्रभारी जैन मंदिर अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी दक्षिण क्षेत्र में दिखाने के साथ ही उसे दक्षिण थाने ले जाने के लिए काफी समय तक लाइनपार थाने में जमे रहे, लेकिन लाइनपार पुलिस ने अपहरणकर्ता को सुपुर्दगी में देने से मना करते हुए कहा कि अपहरण का मुकदमा दक्षिण में लिखा जाएगा और खुलासा हमारे यहां से होगा। इसके बाद चौकी प्रभारी जैन मंदिर लाइन पार थाने से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed