{"_id":"6176ea6148796468ec291718","slug":"two-teams-left-in-search-of-missing-sisters-firozabad-news-agr512650055","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता बहनों की तलाश में दो टीमें हुई रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता बहनों की तलाश में दो टीमें हुई रवाना
विज्ञापन
शिकोहाबाद। विगत तीन अक्तूबर को शहजलपुर गांव से एक साथ लापता हुईं तीन बहनों का अब तक सुराग नहीं लग सका है। हालांकि पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज में बहनों के आगे-पीछे उनकी मां जाती नजर आई है। ऐसे में पुलिस ने लापता बहनों की मां से भी पूछताछ की थी। रविवार को सीओ राजवीर सिंह ने एक बार फिर लापता बहनों की मां, पिता, ताऊ, ताई और अन्य ग्रामीणों से पूछताछ की। इसके बाद दो टीमें लापता बहनों की तलाश में अन्य जनपदों में भेगी गई हैं।
विगत तीन अक्तूबर को शहजलपुर निवासी दो किशोरियां और एक बालिका लापता हो गई थी। ये तीनों आपस में बहनें थीं। मामले में परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया था। बहनों की तलाश में जुटी पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी की जांच की तो फुटेज में तीनों बहनें स्टेशन तक जाती नजर आई। वहीं जांच में बहनों के जाने के समय से आगे-पीछे देखने पर लगभग 15 मिनट के अंतराल में उनकी मां भी जाती हुई सीसीटीवी में कैद हुई है।
इस पर पुलिस ने बहनों की मां से भी पूछताछ की। प्रथम दृष्टया महिला ने पुलिस को गुमराह किया, लेकिन पुलिस ने महिला के भाई से कड़ाई की तो महिला ने बताया कि वह बेटियों के साथ स्टेशन तक गई थी लेकिन उसके बाद उसे नहीं पता कि वे किस ट्रेन में बैठकर कहां गईं? अब पुलिस तीनों बहनों की तलाश में जुट गई है। लापता बहनों की तलाश में पुलिस की दो टीमें अन्य जनपदों के लिए रवाना की गई हैं।
विज्ञापन
स्टेशनों के सीसीटीवी कैमरे करेंगी चेक
पुलिस की टीमें अब इलाहाबाद को जाने वाले रास्ते पर मिलने वाले स्टेशनों पर विगत तीन अक्तूबर की सीसीटीवी फुटेज चेक करेंगी। इसके साथ ही दूसरी टीम आगरा की ओर जाने वाली गाड़ियों के स्टेशनों की भी सीसीटीवी फुटेज जांची जाएगी। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह ने बताया कि दो टीमें लापता बहनों की तलाश में रवाना की गई हैं। प्रयास किया जा रहा है कि जल्दी ही उन्हें बरामद किया जाए।