फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two real sisters died in two days due to snake bite in Narkhi in Firozabad

सांप ने उजाड़ा परिवार: बेड पर सो रहीं सगी बहनों को डसा, बड़ी बहन की हुई माैत; अगले दिन छोटी ने भी तोड़ा दम

Mon, 13 Jul 2026 07:34 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Mon, 13 Jul 2026 07:34 PM IST
सार

यूपी के फिरोजाबाद जिले में दो सगी बहनों को सांप ने डस लिया। अस्पताल में इलाज के दाैरान दो दिन में दोनों की माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Two real sisters died in two days due to snake bite in Narkhi in Firozabad
सांप के डसने से दो बहनों की माैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर में एक सांप ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। घर में बेड पर सो रहीं दो सगी बहनों को दो दिन पूर्व रात में सांप ने डस लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन दोनों को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर और फिर आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद पहले आठ वर्षीय खुशी और अगले दिन छह वर्षीय जानवी की भी मौत हो गई। एक ही परिवार की दो बेटियों की मौत से गांव में मातम पसरा है। मां और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


गांव दौलतपुर निवासी अशोक की बेटियां खुशी (08) और जानवी (06) 10 जुलाई की रात घर में बेड पर सो रही थीं। देररात एक सांप बेड पर चढ़ आया और दोनों बहनों को डस लिया। कुछ देर बाद दोनों को उल्टियां होने लगीं और गले में तेज दर्द की शिकायत हुई। परिजन उन्हें 11 जुलाई की सुबह करीब पांच बजे ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


 

एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान रविवार रात करीब नौ बजे खुशी ने दम तोड़ दिया। परिजन उसका शव लेकर गांव पहुंच गए। इसी बीच सोमवार सुबह करीब पांच बजे छोटी बहन जानवी ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों बहनों की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पिता अशोक राजा का ताल स्थित एक कारखाने में काम कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार में छह बेटियां हैं। इनमें खुशी पांचवें और जानवी छठवें नंबर की थीं। खुशी कक्षा तीन और जानवी कक्षा दो की छात्रा थीं। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

 

जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं
खुशी का जन्मदिन 7 जुलाई को था। जन्मदिन मनाने के महज छठवें दिन उसकी मौत हो गई। वहीं, जानवी का जन्मदिन 13 अगस्त को आने वाला था, लेकिन उससे पहले ही उसने भी दुनिया को अलविदा कह दिया।

ये भी पढ़ें-सुभाष बाजार हादसा: छठवें दिन कीचड़ में मिला गंगा देवी का शव, नाले में समा गई थी दुकान; टीमें कर रहीं थीं तलाश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed