{"_id":"13a0800ea24906051077268f96e1a25e","slug":"two-pulses-to-the-sample-probe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" दो दालों के सैंपल लेकर जांच को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दालों के सैंपल लेकर जांच को भेजे
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 18 Nov 2015 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिनों की राहत के बाद अरहर की दाल के भाव फिर आसमान पर पहुंच गए। जनता की शिकायत पर बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने खाद्य विभाग के साथ कोटला रोड की एक दुकान पर छापामार कार्रवाई कर दो दालों के सैंपल भी लिये।
अरहर की दाल की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने को जिला प्रशासन द्वारा गत माह गल्ला मंडी में कई दुकानों पर छापामार कार्रवाई की गई थी। टीम ने कोटला रोड स्थित संजू ट्रेडर्स के यहां छापामार कार्रवाई की। मौके पर दुकानदार स्टाक रजिस्टर नहीं दिखा सका। अफसरों के कहने के बाद भी गोदाम खोलकर नहीं दिखाया। जब अधिकारियों ने गोदाम खोलने की बात कही, तो दुकानदार ने चाबी खो जाने की बात कहकर गोदाम खोलने से इंकार कर दिया। खाद्य विभाग की टीम ने दुकान में रखी अरहर व मूंग की दाल के सैंपल लिए।
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि दुकानदार के खिलाफ कार्यवाही के लिए मंडी सचिव को निर्देश दिए गए हैं। दो दालों के सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। सैंपल फेल होने पर दुकानदार के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
शिकायत पर कार्रवाई
महंगी दाल बिकने के बाद जिला प्रशासन ने छापामार कार्रवाई की। कार्यवाही से बचने को व्यापारियों ने दक्षिण थाने के पीछे अस्थाई काउंटर खोल दिया था, जिस पर 140 रुपये किलो के भाव से अरहर की दाल की बिक्री की गई। पूर्ति विभाग द्वारा 15 राशन की दुकानों पर 132 रुपये के भाव से दाल की बिक्री शुरू कराई। इससे दाल के दाम करीब 150 रुपये तक आ गए। जिला प्रशासन के पंचायत चुनाव में व्यस्त होते ही दुकानदारों ने फिर मनमानी शुरू कर दी। बाजार में अरहर के दाल दोबारा 200 रुपये तक पहुंच गए। जनता द्वारा लगातार ऊंचे दाम पर दाल की बिक्री किए जाने की शिकायतें की जा रही थी।