{"_id":"697900965728de2e590b3ae6","slug":"two-pradhans-will-receive-the-national-award-for-model-youth-gram-sabha-in-delhi-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-166290-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दो प्रधानों को दिल्ली में मिलेगा मॉडल यूथ ग्रामसभा का राष्ट्रीय पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दो प्रधानों को दिल्ली में मिलेगा मॉडल यूथ ग्रामसभा का राष्ट्रीय पुरस्कार
Tue, 27 Jan 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय की तरफ से मॉडल यूथ ग्राम सभा पुरस्कार के लिए जिले से दो ग्राम प्रधानों का चयन हुआ है।
जिसमें अरांव ब्लॉक की ग्राम पंचायत कंथरी के ग्राम प्रधान इंजी. प्रदीप कुमार, शिकोहाबाद ब्लॉक की फतेहपुर करखा से राहुल पाठक को चयनित किया गया है। पूरे उत्तर प्रदेश से चयनित 150 ग्रामसभा में से जिला से कुल 2 ग्रामसभाओं का चयन किया गया है। 28 जनवरी के सुबह 11 बजे से दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाएंगे। ग्राम पंचायत कंथरी के ग्राम प्रधान इंजी. प्रदीप कुमार ने ग्राम पंचायत में स्मार्ट डिजिटल लाइब्रेरी, ओपन जिम, मॉडल ग्राम पंचायत सचिवालय, रेनवाटर हार्वेस्टिंग, वाटर फिल्टर चैम्बर, मॉडल स्कूल, स्मार्ट मॉडल, आंगनबाड़ी महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट, ग्राम पंचायत में योगापार्क, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन हेतु गाड़ी का संचालन, सोलर लाइटें इत्यादि विकास कार्य कराए हैं।