फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two people sentenced to life imprisonment for murdering a six-year-old boy

UP: पिता से थप्पड़ का बदला...छह साल के बच्चे की गला घोंटकर ली जान, दो दोषियों को उम्रकैद की सजा

Mon, 17 Nov 2025 08:06 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 17 Nov 2025 08:06 PM IST
सार

शराब पीने के बाद बिलाल और हाशिम, राशीद के घर पहुंचे। दोनों ने अबूजर को टॉफी और 10 रुपये का सामान दिलाने का लालच देकर बुलाया। इसके बाद बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
Two people sentenced to life imprisonment for murdering a six-year-old boy
कोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

एडीजे विशेष डकैती रवींद्र कुमार की कोर्ट ने एक जघन्य हत्याकांड के दो दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह मामला 19 दिसंबर 2023 को थाना रामगढ़ क्षेत्र में हुआ था। थप्पड़ मारे जाने की बेइज्जती का बदला लेने के लिए एक दोस्त के 6 साल के मासूम बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। कोर्ट ने दोनों दोषियों पर 2-2 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन


रामगढ़ थाना क्षेत्र के कश्मीरी गेट मोहल्ले के रहने वाले राशीद का छह साल का बेटा अबूजर 19 दिसंबर 2023 की रात को लापता हो गया था। अगले दिन उसका शव घर के पास ही कूड़े के ढेर में मिला था। बच्चे की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई थी। इस हत्याकांड में पुलिस ने राशीद के दो दोस्त बिलाल निवासी कश्मीरी गेट और हाशिम निवासी कोहनूर रोड, जाटवपुरी, रामगढ़ को गिरफ्तार किया गया। हत्याकांड का मुख्य आरोपी हाशिम रंगाई-पुताई का काम करता था। उसका बच्चे के पिता राशीद से घटना से करीब 25 दिन पहले विवाद हुआ था।
विज्ञापन


राशीद ने उस समय हाशिम को थप्पड़ मार दिए थे। हाशिम फिल्म देखने का शौकीन था। उसे राशीद से बदले के लिए उसके बेटे अबूजर की हत्या करने का ख्याल बॉलीवुड की फिल्म एनिमल देखने के बाद आया था। हाशिम ने 19 दिसंबर 2023 की शाम को राशिद को बुलाया और एक स्थान पर उसके साथ शराब पी व नॉनवेज खाया। शराब पीने के दौरान हाशिम ने बदला लेने की अपनी भावना को जाहिर नहीं होने दिया। इसके बाद बिलाल और हाशिम, राशीद के घर पहुंचे। दोनों ने अबूजर को टॉफी और 10 रुपये का सामान दिलाने का लालच देकर बुलाया। इसके बाद बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। एडीजे विशेष डकैती कोर्ट ने दोनों आरोपियों को मासूम की हत्या के लिए दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा और 2-2 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजबूत साक्ष्य और गवाही के सहारे मिला मासूम के परिवार को इन्साफ
इस केस में पुलिस ने बेहद सटीक विवेचना की और मजबूत साक्ष्य, गवाह कोर्ट में पेश किए। इसके अलावा अभियोजन पक्ष ने मजबूती के साथ पैरवी करते हुए सभी साक्ष्यों व गवाहों को परीक्षित कराया। सबसे अहम गवाह खुद बच्चे की बहन रही, जिसने अबूजर को ले जाते हुए बिलाल और हाशिम को देखा था। पुलिस ने बच्चे का शव बरामद करते हुए मौके से काफी साक्ष्य भी एकत्रित किए थे। साक्ष्यों की पुष्टि के लिए विधि-विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट भी ली थी।

ये भी पढ़ें-UP: पांच साल के मासूम की गड्ढे में गिरकर माैत...घर के बाहर दोस्तों के साथ खेल रहा था, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed