{"_id":"6998a50b89f40f0bb9017d2d","slug":"two-more-institutions-in-the-district-received-the-title-of-eat-right-campus-firozabad-news-c-169-1-mt11005-168229-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जिले के दो और संस्थानों को मिला ईट राइट कैंपस का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जिले के दो और संस्थानों को मिला ईट राइट कैंपस का खिताब
Fri, 20 Feb 2026 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद स्थित एफएस यूनिवर्सिटी और फिरोजाबाद के सेवार्थ संस्थान ट्रॉमा सेंटर को भारत सरकार की एफएसएसएआई संस्था द्वारा ईट राइट कैंपस का प्रमाण पत्र प्रदान दिया गया है। दिल्ली से आई टीम के ऑडिट और मानकों की जांच के यह घोषणा की गई है।
सहायक आयुक्त (खाद्य) चंदन पांडेय ने बताया कि इन दो नए संस्थानों के जुड़ने के बाद जनपद में अब कुल 5 स्थान ईट राइट कैंपस घोषित हो चुके हैं। इससे पूर्व पुलिस लाइन, एफएच मेडिकल कॉलेज और स्वशासी मेडिकल कॉलेज को यह प्रमाणपत्र मिल चुका है। हमारा मुख्य उद्देश्य फिरोजाबाद को खाद्य सुरक्षा के मानकों में नंबर वन बनाना है। ईट राइट कैंपस के माध्यम से हम हर बड़े संस्थान में शुद्ध और पौष्टिक भोजन सुनिश्चित कर रहे हैं।