फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two miscreants arrested for robbing on the highway, four absconding

हाईवे पर लूट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, चार फरार

Mon, 04 Jul 2022 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two miscreants arrested for robbing on the highway, four absconding
फिरोजाबाद। लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को नगला खंगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान पकड़े गए बदमाशों के चार साथी मौके से भाग जाने में सफल हो गए। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने लूट के दो मोबाइल फोन बरामद किए है। बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नगला खंगर विनोद कुमार ने बताया कि वह पुलिस बल के साथ सुजनीपुर पुल चौराहा पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। जबकि पकड़े गए बदमाशों के चार साथी मौके से भाग गए। पकड़े गए बदमाशों को थाने लाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने नाम विजय कुमार निवासी गिहार बस्ती सिरसागंज व राहुल निवासी गिहार बस्ती सिरसागंज बताया। पकड़े गए बदमाशों के पास से लूट के दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं फरार बदमाशों के नाम सुभाष, नंदू, शशिया और गूंगा उर्फ सागर निवासी गिहार बस्ती थाना सिरसागंज बताए गए हैं। थानाध्यक्ष नगला खंगर विनोद कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी को प्रयास किए जा रहे हैं। पकड़े गए बदमाश अपने साथियों के साथ हाईवे पर लूट की घटना को अंजाम दिया करते थे। बदमाश रविवार रात को लूट की घटना को अंजाम देने के लिए आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed