फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two members of the robber gang was finally picked vehicle

वाहन लुटेरे गैंग के दो सदस्य दबोचे

Sun, 11 Oct 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 11 Oct 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Two members of the robber gang was finally picked vehicle
शिकोहाबाद। थाना पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद वाहन लूटने वाले गिरोह के दो सदस्यों को दबोच लिया। उनके कब्जे से नेशनल हाइवे, जीटी रोड व अन्य राजमार्गों पर लूटे गये वाहनों में से सात कार, एक गेहूं से भरा ट्रक, तमंचे व नकदी आदि बरामद की है।
विज्ञापन

महीपाल सिंह निवासी ओमनगर ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी टवेरा गाड़ी को मैनपुरी रोड स्थित हरियाली पैट्रोल पंप के पास बदमाश लूट लिया है। इस पर एसएसपी पियूष श्रीवास्तव के निर्देशन में एसओजी प्रभारी नरेंद्र सिंह व थाना प्रभारी देवेंद्र शंकर पांडेय के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया। टीमों शनिवार रात को भूड़ा नहर पटरी स्थित वन विभाग की नर्सरी के पास से दो लुटेरों को दबोच लिया। जबकि उनके साथी फायरिंग करते हुए भाग निकले। लुटेरों के नाम अवधेश पुत्र विष्णु दयाल निवासी नगला पौहपी थाना एका व उर्जेश उर्फ झब्बू पुत्र चरन सिंह निवासी मलगोजिया थाना देहात कोतवाली, एटा हैं। उनके पास से दो तमंचे, कारतूस, बाइक, छह हजार रुपये बरामद किए। जबकि पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस ने सात लक्जरी गाड़ियां इनमें स्कोडा ओक्टीविया, फोर्ड ईको स्पोर्ट, होंडा मोबिलियो, टवेरा, सेंट्रो, वैगनआर व आल्टो बरामद कर लीं। गेहूं से लदा ट्रक भी पुलिस ने बरामद किया है। एएसपी ग्रामीण संजय यादव ने बताया कि बदमाश एटा, हाथरस, सिकंदराराऊ आदि में भी लूट की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। एसएसपी ने बताया कि वाहन लुटेरे पिछले दो माह से कई घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस को इनकी तलाश थी। सीओ श्यामकांत, एसआई गौरव सवरवाल, सुनील भारद्वाज, नीरज मिश्रा आदि शामिल थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed