फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two hours for treatment travaileth with child

दो घंटे तक उपचार के लिए तड़पती रही गर्भवती

Mon, 16 Jan 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Mon, 16 Jan 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Two hours for treatment travaileth with child
दो घंटे तक उपचार के लिए तड़पती रही गर्भवती - फोटो : अमर उजाला
खून की कमी को लेकर महिला चिकित्सक ने गर्भवती महिला को उपचार देने के नाम पर हाथ खड़े कर दिए। महिला करीब दो घंटे तक अस्पताल के गेट पर उपचार के लिए तड़पती रही। परिवारीजन महिला को अस्पताल के गेट पर छोड़कर जाने की बात कहने लगे, तो अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस से पकड़वाने की धमकी दी। इस पर पीड़ित परिवारीजनों की स्वास्थ्य कर्मचारियों से नोकझोंक हो गई। सूचना पर महिला सीएमएस के साथ पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद गर्भवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


नगला सिंघी थाना क्षेत्र के गांव बड़ा कुर्रा निवासी बनी सिंह की पत्नी उपासना (30) गर्भवती है। रविवार शाम करीब चार बजे प्रसव पीड़ा होने पर महिला को परिवारीजन टूंडला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां उसे भर्ती कर उपचार दिया गया। हालांकि दोपहर करीब 12 बजे हालत बिगड़ने पर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, टूंडला से जिला महिला अस्पताल भेज दिया गया। महिला अस्पताल में चिकित्सक जूही ने महिला का चेकअप कर खून की जांच और हीमोग्लोबिन चेक किया। हीमोग्लोबिन करीब पांच होने के कारण चिकित्सक जूही ने महिला को आगरा ले जाने की बात कही। इस पर परिवारीजन राजी नहीं हुए। महिला करीब दो घंटे तक जिला महिला अस्पताल के गेट पर उपचार के लिए तड़पती रही। परिवारीजनों ने चिकित्सक से कहा यदि महिला को भर्ती नहीं किया गया, तो वह उसे अस्पताल के गेट पर छोड़कर चले जाएंगे। इस पर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कहा कि तुम महिला को छोड़कर जाओगे तो हम पुलिस बुला लेंगे। इसी बात को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों का पीड़ित परिवारीजनों से विवाद हो गया। मामला बढ़ता देख महिला सीएमएस उपमा सिंह के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में, महिला को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। सीएमएस डा. उपमा सिंह का कहना था कि महिला में खून कम होने के कारण उसके परिवारीजनों से खून का इंतजाम करने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने खून का इंतजाम करने से मना कर दिया। इस पर परिवारीजन महिला को अस्पताल में छोड़कर जाने की बात कहने लगे। चिकित्सक द्वारा विरोध करने पर महिला के परिवारीजन विवाद करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed