फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two home guards suspended after farmer slapped a tehsildar in Firozabad

थप्पड़ कांड: लापरवाही पर दो होमगार्ड निलंबित, फिरोजाबाद में किसान ने तहसीलदार को जड़ा था तमाचा

Sat, 06 Jul 2024 01:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 Jul 2024 01:53 PM IST
सार

सुहागनगरी में थप्पड़ कांड मामले में लापरवाही के आरोप में दो होमगार्ड निलंबित किए गए हैं। किसान ने तहसीलदार को तमाचा जड़ा दिया था। इसका वीडियो वायरल हुआ था। 

विज्ञापन
Two home guards suspended after farmer slapped a tehsildar in Firozabad
UP: जमीनी विवाद सुलझाने गए तहसीलदार को जड़ा थप्पड़ - फोटो : video grab

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में तहसीलदार को किसान ने थप्पड़ जड़ दिया था। मामले में तहसीलदार की सुरक्षा में तैनात दोनों होमगार्ड को निलंबित कर दिया गया है। एसडीएम की संस्तुति पर कमांडेंड ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन


22 जून को जमीन के विवाद के मामले में तहसीलदार लालता प्रसाद नगला तुर्सी सलेमपुर गए थे। इसी दौरान उनका वीरेश्वर एवं धर्मेंद्र के साथ विवाद हो गया। विवाद के दौरान तहसीलदार ने थप्पड़ मारने का प्रयास किया तो किसान ने तहसीलदार को उल्टा थप्पड़ जड़ दिया। मामले में कार्रवाई करते हुए एसडीएम ने दोनों को जेल भेज दिया था। 
विज्ञापन


घटना के समय तहसीलदार की सुरक्षा में सुरेश चंद्र एवं विजन सिंह होमगार्ड तैनात थे। जिस समय किसान द्वारा तहसीलदार को थप्पड़ मारा गया। उस समय होमगार्ड ने कोई विरोध नहीं किया। तहसीलदार ने पूरे मामले की जानकारी एसडीएम को दी। एसडीएम ने दोनों होमगार्ड को निलंबित करने संस्तुति कर दी। एसडीएम की संस्तुति पर जिला कमांडेट विनोद झा ने दोनों होमगार्ड को निलंबित कर जांच करने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी देते हुए कंपनी कमांडर विजयवीर सिंह ने बताया कि सुरेश चंद्र एवं विजन सिंह 22 जून को तहसीलदार की सुरक्षा में तैनात थे। तहसीलदार के साथ घटना घटित होने के दौरान दोनों होमगार्ड पर अपने कर्तव्य का पालन नहीं करने का आरोप है। जिला कमांडेट ने दोनों को निलंबित कर जांच बैठा दी है।

दरोगा की भी हुई थी संस्तुति, लेकिन नहीं हुई कार्रवाई

तहसीलदार के साथ जिस समय घटना हुई उस समय दरोगा भी साथ थे। विभागीय रिपोर्ट में एसडीएम ने दरोगा पर भी कार्रवाई के लिए लिखा था। लेकिन दरोगा पर किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। बल्कि होमगार्ड पर ही पूरा ठींकरा फोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed