फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two groups clashed in Mohammadabad over dog bite.

Firozabad News: कुत्ते के काटने पर मोहम्मदाबाद में भिड़े दो पक्ष

Sun, 22 Mar 2026 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 22 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Two groups clashed in Mohammadabad over dog bite.
टूंडला में विचरण करते ​आवारा कुत्तेसंवाद - फोटो : टूंडला में विचरण करते ​आवारा कुत्ते संवाद
टूंडला। मोहम्मदाबाद में कुत्ते द्वारा वृद्धा को काटने से गुस्साए परिजन द्वारा कुत्ते को पीटने पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई। आपसी समझौते के बाद उन्हें छोड़ दिया। ग्रामीणों ने गांव में खूंखार हो चले कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन




थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद के मोहल्ला चक बस्ती निवासी फकीर मोहम्मद की मां सलामत को गांव में एक कुत्ते ने काट लिया। कुत्ते के काटने पर गांव के ही युवक से कहासुनी हो गई। मोहल्ले के किसी युवक ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची दोनों पक्षों के युवक को थाने ले गई, जहां आपसी समझौता होने पर मामला रफादफा हो गया। इधर, ग्रामीणों का कहना है कि गांव में दर्जनों की संख्या में कुत्ते राह चलते किसी भी युवक पर हमला कर देते हैं। उन्होंने बताया कि दोनों ने गांव के करीब 200 लोगों को शिकार बना लिया है। उन्होंने दोनों कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है। मांग करने वालों में नौशाद, राजाबाबू, आमिर खांन, अरमान खांन, शरीफ, सुधीर कुमार, रामचरन, अनिल कुमार, प्रेमकिशोर, रामवीर सिंह, प्रदीप कुमार, सुमित कुमार, राजकुमार, नीरू आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed