फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   two-day ultimatum to NPRC

एनपीआरसी को दो दिन का अल्टीमेटम

Mon, 23 Jan 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Mon, 23 Jan 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
two-day ultimatum to NPRC
स्कूल बैग - फोटो : demo pics
निशुल्क ड्रेस वितरण में गड़बड़झाले के अंदेशे पर बीएसए सचिदानंद ने सोमवार को सिविल लाइंस में जिले के सभी एनपीआरसी की बैठक बुलाई थी। इसमें उन्होंने दो दिन में नए फार्मेट पर डाटा पुन: जमा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्देश नहीं मानने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में निशुल्क ड्रेस वितरण की गई। साथ ही निशुल्क बैग, पुस्तक और बर्तन वितरण के नाम पर करोड़ों की धनराशि भी जिले में खर्च की गई। विभाग की ओर से बजट और प्रत्येक छात्र की बिंदुबार मांगी गई अलग-अलग सूचनाओं में 40 हजार छात्र संख्या का फर्क है। सूचनाएं एक सत्र में ही दो माह के अंतराल में मांगी गई हैं। बैठक में बीएसए ने एनपीआरसी की जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि दो दिन में पुन: दिए गए फार्मेट पर भरकर जमा करा दें। सबसे ज्यादा गड़बड़ी की आशंका शिकोहाबाद नगर क्षेत्र में दिखी। यहां छात्र संख्या के मुताबिक यू-डाइस प्रपत्र के लिए मांगी गई छात्र संख्या में एक हजार छात्रों का अंतर है। वहीं, स्कूल 19 ही हैं। उधर, शिकोहाबाद ब्लाक, जसराना, अरंाव, फीरोजाबाद ब्लाकों में भी चार से पांच हजार प्रत्येक ब्लाक में छात्र संख्या में गड़बड़ी निकल कर आ रही है। अन्य न्याय पंचायत क्षेत्र में भी छात्र संख्या घटी है। बीएसए ने कहा कि हमारे पास दोनों समय की मुहर लगी प्रधानाचार्य एवं एनपीआरसी की सूचनाएं हैं। गड़बड़ी कहा हैं। यह दो दिन में फार्मेंट पर जमा कर दें। दोषियों के खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

...तो एमडीएम में गड़बड़ी की आशंका
प्रत्येक विद्यार्थी के हिसाब से ड्रेस के लिए चार सौ रुपये साल में आते हैं। अगर छात्र संख्या में चालीस हजार छात्र का अंतर आ रहा है तो प्रतिदिन वितरण होने वाले एमडीएम में भी गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। इस बार तो एमडीएम में फल, बर्तन का बजट भी अलग से जारी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed