फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two children scorched due to electrocution of high tension line

हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से दो बच्चे झुलसे

Tue, 01 Mar 2022 11:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two children scorched due to electrocution of high tension line
फिरोजाबाद। मकान की छत पर खेलते समय दो बच्चे हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से झुलस गए। बच्चों को परिजन उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर आए। हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन

नारखी थाना क्षेत्र के गांव मुईनउद्दीनपुर निवासी सात वर्षीय लवकुश पुत्र भूरी सिंह और दो साल की प्राची पुत्री सुनील मंगलवार दोपहर मकान की छत पर खेल रहे थे। तभी मकान की छत से होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दोनों बच्चों को करंट लगा और वह झुलस गए। हादसे की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। बच्चों को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाया गया। यहां उनकी हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद बच्चों के परिजनों व ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन के तार मकानों की छतों से काफी नीचे होकर गुजर रहे है। जिस कारण हर वक्त हादसे का खतरा बना रहता है। सुनील और भूरी सिंह के बच्चे बालबाल ही बच गए। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। तारों को मकानों की छतों से दूर और ऊंचा करने के लिए कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक समस्या का निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed