फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two arrested with stolen mobile and cash

चोरी के मोबाइल व नकदी सहित दो गिरफ्तार

Sun, 27 Feb 2022 09:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 09:20 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with stolen mobile and cash
फिरोजाबाद। चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो चोरों को रामगढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन व अन्य सामान भी बरामद किया है।
विज्ञापन

रामगढ़ थानाध्यक्ष हरर्वेंद्र मिश्रा ने बताया कि गश्त के दौरान सैलई चौराहा से एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम मुन्नालाल निवासी नगला मिर्जा बड़ा थाना रामगढ़ बताया। पकड़े गए बदमाश के पास से 35 सौ रुपये बरामद किए गए है।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान बदमाश ने बताया कि उसने शनिवार रात मोहल्ले के ही राजीव के घर से आठ हजार रुपये चोरी किए थे। जिसकी जानकारी राजीव द्वारा रामगढ़ थाना पुलिस को दी गई थी। सैलई पुलिया से आकाश निवासी आंबेडकर पार्क सैलई को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए बदमाश के पास से चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए है। पकड़े गए बदमाश ने बताया कि मोबाइल फोन उसने एक शोरूम से चोरी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed