{"_id":"612fc3848ebc3e01de12effb","slug":"two-arrested-with-stolen-cars-firozabad-news-agr505985946","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की कारों के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की कारों के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
रामगढ़ पुलिस द्वारा पकड़े गए वाहन चारों से पूछताछ करते एसएसपी
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। दिल्ली और हरियाणा से चोरी की कारों के साथ रामगढ़ थाना पुलिस ने दो बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया। बदमाश रामगढ़ और रसूलपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले है। पूछताछ में बदमाशों ने चोरी की कारों को कबाड़ियों से कटवाने की बात कही। पुलिस अब कबाड़ियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों बदमाशों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि रामगढ़ पुलिस ने दिल्ली और हरियाणा से वाहन चोरी करने वाले गिरोह के जुबैर अहमद निवासी आकाशवाणी रोड हरी मजार के पास रामगढ़, सद्दाम निवासी मोमिन नगर लालपुर मंडी थाना रसूलपुर को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों की निशानदेही पर तीन ईको कार बरामद की गई। एक गाड़ी थाना फतेहपुर बेरी दिल्ली और दूसरी कार फरीदाबाद के डबुआ थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी।
एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वे कबाड़ी शौकीन, आदिल और रोहित से चोरी की गाड़ियों को कटवाते हैं। सद्दाम की मुलाकात कबाड़ियों से समीर अंसारी ने कराई थी। समीर अंसारी आकाशवाणी रोड का ही रहने वाला है। वाहन चोरी करने से पहले बदमाशों ने कबाड़ियों से संपर्क किया था। इसके बाद वाहनों को चोरी कर यहां लाए थे। हालांकि बाद में कबाड़ियों ने वाहन खरीदने से मना कर दिया। एसएसपी ने अब कबाड़ियों के साथ समीर की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।