फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two arrested for duping 1500 people

UP: 1500 लोगों से करोड़ों रुपये ठगे...12वीं फेल की ऐसी करतूत, पुलिस भी रह गई हैरान; दो गिरफ्तार

Mon, 17 Nov 2025 11:00 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 17 Nov 2025 11:00 PM IST
सार

आरोपी फर्जी फर्मों के माध्यम से डिलीवरी कंपनियों से ग्राहकों का निजी डाटा प्राप्त कर उनसे संपर्क करते थे। खुद को डिलीवरी कंपनी का एजेंट बताकर उनसे पार्सल डिलीवर करने के नाम पर रुपये अपने खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लेते थे।

विज्ञापन
Two arrested for duping 1500 people
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पार्सल डिलीवरी के नाम पर दो साल में देश के अलग-अलग हिस्सों में 1500 लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर साइबर सेल थाना पुलिस ने सोमवार को दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। गिरोह के तीन सदस्य अभी पकड़ से दूर हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


गिरफ्तार दोनों आरोपी अंकित निवासी नगला धीर, एका, फिरोजाबाद और भीम निवासी कमालुद्दीनपुर थाना राजेपुर, फर्रुखाबाद हैं। दोनों फिलहाल गली नंबर-7 आजाद नगर, खोड़ा, गाजियाबाद में रहते हैं और वहीं जोमैटो कंपनी में डिलीवरी व्बॉय का काम करते हैं। यह गिरोह जस्ट डायल वेबसाइट से डाटा चुराकर ठगी को अंजाम देता था।
विज्ञापन


एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि साइबर सेल ने डिलीवरी कंपनियों के एजेंट बनकर इस गिरोह के सदस्यों का पता लगाया और पूरे मामले का भंडाफोड़ किया। आरोपियों की गिरफ्तारी भारत सरकार द्वारा संचालित समन्वय एवं प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के आधार पर की गई है। दोनों के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर लगभग दो दर्जन शिकायतें पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरोह इस तरह से करता था वारदात
आरोपी जस्ट डायल वेबसाइट पर डिलीवरी कंपनियों के नाम से फर्जी फर्म बनाते थे। इन फर्जी फर्मों के माध्यम से डिलीवरी कंपनियों से ग्राहकों का निजी डाटा प्राप्त कर उनसे संपर्क करते थे और खुद को डिलीवरी कंपनी का एजेंट बताकर उनसे पार्सल डिलीवर करने के नाम पर रुपये अपने खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लेते थे। पैसा मिलते ही गिरोह के सदस्य तुरंत ग्राहक का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर देते थे।


12वीं फेल है अंकित, पिता करते हैं खेती
साइबर सेल थाना इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि आरोपी अंकित 12वीं फेल है। उसके पिता खेती करते हैं। भीम और अंकित दोनों साथ में गाजियाबाद में रहते हैं। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि इस गिरोह में तीन अन्य आरोपी भी शामिल हैं जो अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। उनकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार अंकित और भीम के पास से ठगी में इस्तेमाल किए जाने वाले मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। खास बात यह है कि आरोपी ठगी के लिए अपने नाम पर पंजीकृत सिम का ही इस्तेमाल करते थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed