फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tundla: Married woman left with lover after two months of marriage

टूंडला : शादी के दो माह बाद प्रेमी के साथ चली गई विवाहिता

Sun, 04 Jun 2023 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 04 Jun 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Tundla: Married woman left with lover after two months of marriage
टूंडला। शादी के दो माह बाद ही विवाहिता शुक्रवार देर रात प्रेमी के साथ चली गई। पति ने पत्नी के प्रेमी व उसके सहयोगियों के खिलाफ शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। औरैया के थाना फंफूद के एक गांव के रहने वाले और हाल निवासी टूंडला के युवक की शादी 31 मार्च 2023 को हुई थी। शादी के बाद उसकी पत्नी टूंडला स्थित मकान पर परिवार के साथ रह रही थी। शुक्रवार रात डेढ़ बजे कहीं चली गई। पीड़ितों के जानकारी करने पर पता चला कि वह अजय कुमार निवासी अहमद नगर थाना सिविल लाइंस रामपुर के साथ गई है।
विज्ञापन


विवाहित के पति ने अजय व उसके माता-पिता, भाई-बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विवाहिता व उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन




दवा लेने गई विवाहिता दो बच्चों सहित प्रेमी संग रफूचक्कर

टूंडला। घर से दवा लेने गई दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। पति ने पत्नी के प्रेमी सहित पांच सहयोगियो के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। थाना नगला सिंघी क्षेत्र एक गांव निवासी एक युवक ने बताया कि एक जून को उनकी पत्नी उसके दो बच्चों को साथ लेकर हिरनगांव दवा लेने गई थी। फिर वह वहां से वापस लौटकर लौटी। शाम तक उसके घर न लौटने पर उसकी तलाश की गई, किंतु उसका कहीं पता नहीं चला। इस बीच जानकारी हुई कि गुड्डू उर्फ बृजमोहन निवासी नगला नथौली रहनकलां ,एत्मादपुर, आगरा उसकी पत्नी और बच्चों को बहला फुसलाकर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता के पति ने आरोपी प्रेमी गुड्डू, उसके सहयोगी सोमवीर निवासी रूपवास थाना मटसैना, फिरोजाबाद, मनोहर, शिशुपाल निवासी पोइया थाना एत्माउद्दौला, आगरा व मनीष निवासी नगला नचोली, रहनकलां, एत्मादपुर, आगरा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना नगला सिंघी प्रभारी विपिन ने बताया कि विवाहिता व उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed