{"_id":"5f85eef38ebc3e91b6410891","slug":"tundla-by-election-firozabad-news-agr463562271","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से चुनाव प्रचार पर 150 रुपया,साइकिल से प्रचार किया तो तीन सौ रुपया जुड़ेगा चुनाव खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से चुनाव प्रचार पर 150 रुपया,साइकिल से प्रचार किया तो तीन सौ रुपया जुड़ेगा चुनाव खर्च
विज्ञापन
टूंडला तहसील में नामांकन करते मौलिक अधिकार पार्टी के प्रत्याशी
- फोटो : TUNDLA
फिरोजाबाद। टूंडला विधानसभा का उपचुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को खर्चे की दरें निर्वाचन आयोग ने तय कर दी हैं। साइकिल से प्रचार करने पर 300 और बाइक से चुनाव प्रचार करने पर 150 रुपये प्रतिदिन खर्च जुड़ेगा। फेस मॉस्क, सैनिटाइजर की दरें भी जारी की हैं।
चुनाव खर्च के प्रभारी व वरिष्ठ कोषाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि उपचुनाव में प्रत्याशी 28 लाख रुपये तक खर्च कर सकेंगे। चुनाव के दौरान तीन बार खर्च का ब्योरा देना होगा। कोरोना संक्रमण के चलते आयोग ने सामग्री की खरीदारी को ध्यान में रखते हुए इनकी दरें तय की हैं। इसमें फेस मॉस्क तीन लेयर दो रुपये, सैनिटाइजर 100 एमएल 18 रुपये, 500 एमएल 67 रुपये और पांच लीटर 600 रुपये है। लिक्वड साबुन 250 एमएल 60 रुपये, फेस शील्ड 30 रुपये, हैंड ग्लब्स 5.60 रुपये प्रति जोड़ा, थर्मल स्केनर 973 रुपये प्रति नगर की दर से खर्च जुडे़गा।
लग्जरी गाड़ी का खर्च 1500 रुपये दर से लगेगा
चुनाव प्रचार में लग्जरी गाड़ी का एक दिन का खर्चा 1500 रुपये की दर से लगेगा। मिनी बस ढाई हजार, बस चार हजार रुपये, साइकिल रिक्शा पर 350 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से खर्च जुड़ेगा।
विज्ञापन
पीस पार्टी की बैठक में प्रत्याशी चयन पर चर्चा
पीस पार्टी की बैठक में प्रत्याशी चयन पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष इमरान मंसूरी ने अध्यक्षता की। वसीम उद्दीन अंसारी, प्रदेश के प्रभारी इं. मोहम्मद इरफान और राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान ने जल्द प्रत्याशी की घोषणा की बात कही। खुर्शीद आलम, भूरे निदोरी, मुतेजा पाशा कादरी, शिवा खान, रिजवान अली, सोहराब अली, अहमद अली, जुल्फिकार अहमद, नसीम अहमद मौजूद रहे।
त्योहारों पर शिक्षक करेंगे कोरोना के प्रति जागरूक
त्योहारों और सर्दियों में कोविड-19 से सर्तकता बरतने के लिए जागरूकता अभियान जन आंदोलन के रूप में चलाया जाएगा। डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद ने बताया कि शिक्षक, कर्मचारियों से प्रतिज्ञा पत्र भी भरवाए जाएंगे। अभियान 17 से 25 अक्तूबर तक चलेगा।