{"_id":"5f85eefd8ebc3e9bfa0cd0b1","slug":"tundla-by-election-firozabad-news-agr4635620148","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूंडला उप चुनाव - निष्पक्ष,निर्भीक होकर कराएं टूंडला उपचुनाव-सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूंडला उप चुनाव - निष्पक्ष,निर्भीक होकर कराएं टूंडला उपचुनाव-सीडीओ
विज्ञापन
महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में चुनाव ड्यूटी पर लगे शिक्षकों को चुनाव प्रशिक्षण देते सहायक कार्मिक
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। टूंडला विधानसभा उपचुनाव संपन्न कराने को मंगलवार को एमजी कालेज में कार्मिकों का प्रशिक्षण दिया गया। सीडीओ नेहा जैन ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराना आप सभी की जिम्मेदारी है। प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम को संचालित करने की जानकारी प्राप्त कर लें।
प्रशिक्षण के दौरान सीडीओ नेहा जैन ने कहा कि कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक कर्मचारी को मास्क, सैनिटाइजर के साथ हैंड ग्लब्स मुहैया कराए जाएंगे, ताकि मतदाता के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए। मतदान वाले दिन ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) को चलाने में कोई दिक्कत न आए इस कारण कक्षों में प्रशिक्षण प्राप्त कर लें। सहायक कार्मिक प्रभारी श्रीकिशन शर्मा ने मतदान के दौरान की बारीकियों को विस्तार से समझाया। डीआईओएस बाल मुकुंद प्रसाद, बीएसए अरविंद पाठक,एमजी इंटर कालेज की प्रधानाचार्य डा. नीतू यादव, राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह मौजूद थे।
प्रशिक्षण के दौरान कई कार्मिक बिना मास्क के दिखे
फिरोजाबाद। प्रशिक्षण को एमजी कालेज में आए कार्मिकों की हाजिरी लगाने के दौरान कर्मचारी सामाजिक दूरी का पालन करते दिखाई नहीं दिए। हाजिरी जल्दी लगाने के लिए हाजिरी काउंटर को घेरे दिखाई दिए। वहीं काउंटर पर तैनात कर्मचारी बिना मास्क के ड्यूटी करते नजर आए।
विज्ञापन
आठ कर्मचारी रहे अनुपस्थित
फिरोजाबाद। सहायक कार्मिक प्रभारी श्रीकिशन शर्मा ने बताया प्रशिक्षण के दौरान आठ कर्मचारी अनुपस्थित रहे। इनमें तीन पॉलीटेक्निक के शिक्षक, एक पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता सहित चार अन्य शामिल हैं, इनको प्रशिक्षण लेने की हिदायत दी है।