फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   tundla by election

टूंडला विधानसभा क्षेत्र के 3.64 लाख मतदाता चुनेंगे अपना नया विधायक

Wed, 30 Sep 2020 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
tundla by election
टूंडला में राजनैतिक दलों के पोस्टर हटाते पालिकाकर्मी - फोटो : TUNDLA
फिरोजाबाद। टूंडला विधानसभा क्षेत्र के 3,64,312 मतदाता एक बार फिर तीन नवंबर को अपना नया विधायक को चुनेंगे। इस दौरान 297 केंद्रों के 558 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से उपचुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। कोरोना काल के चलते आयोग के निर्देश पर क्षेत्र में बूथों की संख्या 408 से बढ़ाकर 558 कर दी गई है। जिले की प्रशासनिक मशीनरी शांतिपूर्ण ढंग से उपचुनाव कराने के लिए मंथन करने में जुट गई है।
विज्ञापन

करीब छह लाख आबादी वाली टूंडला विधानसभा क्षेत्र को क्षेत्रफल के लिहाज से देखें तो आगरा, एटा जिले की सीमा को जोड़ने के साथ फिरोजाबाद के कोटला रोड स्थित शहरी क्षेत्र को जोड़ती है। नारखी ब्लॉक के मतदाता इस विधानसभा में कौन विधायक होगा अभी तक तय करते रहे हैं। कोरोना के चलते टूंडला विधानसभा क्षेत्र में किसी भी बूथ पर एक हजार से अधिक मतदाता नहीं रखे गए हैं। विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख 64 हजार 312 मतदाताओं में एक लाख 95 हजार 20 पुरुष तथा एक लाख 69 हजार 276 महिला तथा 16 अन्य मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed