फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tundla and Sadar block nominations today

टूंडला और सदर ब्लाक में नामांकन आज से

Fri, 20 Nov 2015 07:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला, फीरोजाबाद Updated Fri, 20 Nov 2015 07:36 PM IST
विज्ञापन
 Tundla and Sadar block nominations today
तीसरे चरण के लिए फीरोजाबाद एवं टूंडला ब्लाक के 128 प्रधान एवं 1676 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र शनिवार से ब्लाकों में दाखिल होंगे। शुक्रवार को ब्लाक में नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। बैंक में जमानत राशि के चालान फार्म जमा करने वालों की लंबी कतार लगी दिखाई दी।
विज्ञापन

जिले में तीसरे चरण में फीरोजाबाद एवं टूंडला ब्लाक में प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव होना है। इसके लिए 21 एवं 23 नवंबर को नामांकन, 24 एवं 26 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच, 27 नवंबर को सुबह आठ से अपराह्न तीन बजे तक नाम वापसी और प्रतीक चिह्न का आवंटन होगा। पांच दिसंबर को मतदान तथा 12 दिसंबर को मतगणना होगी। फीरोजाबाद ब्लाक में 71 ग्राम पंचायतों के प्रधान एवं 919 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद के लिए नामांकन पत्रों को ही जमा करने का काम शनिवार को सुबह आठ बजे से शाम को चार बजे तक चलेगा। आरओ एएलसी राजेश मिश्रा ने कहा कि रविवार को अवकाश होने के कारण 23 नवंबर को नामांकन दाखिल किए जाएंगे। ब्लाक में दस न्याय पंचायतों के हिसाब से अलग-अलग काउंटर बने थे। यहां प्रधान के 648 व सदस्य के 408 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। टूंडला ब्लाक की 57 ग्राम प्रधान एवं 757 सदस्य पदों के लिए भी नामांकन प्रक्रिया शनिवार को प्रारंभ होगी। सुबह आठ बजे से शाम को चार बजे तक नामांकन पत्रों को ही दाखिल करने का क्रम चलेगा। आरओ एक्सईएन नलकूप हरिद्वारीलाल तथा नौ न्याय पंचायतों पर एआरओ को भी तैनात किया है। शुक्रवार को ब्लाक में नामांकन पत्रों की बिक्री का क्रम चलता रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed