{"_id":"2295c56077d4a95c95e0d892ec3652ef","slug":"truck-hit-a-car-killing-the-driver-handed-babu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक से टकराई कार, चालक अौर बाबू की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक से टकराई कार, चालक अौर बाबू की मौत
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 11 Feb 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर खड़ा ट्रक मंगलवार रात हादसे का कारण बन गया। शिकोहाबार जा
विज्ञापन
रही मारुति कार खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बीडीएम कन्या महाविद्यालय
के बड़े बाबू सहित चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर
रुप से घायल हो गईं।
शिकोहाबाद के शंभूनगर जैन स्टेट निवासी सत्येंद्र जैन (50) शिकोहाबाद स्थित बीडीएम कन्या महाविद्यालय में बड़े बाबू के पद पर तैनात थे। वह कुछ दिन पूर्व विद्यालय से अवकाश लेकर पत्नी रेखा जैन और अपने दो पुत्र दीपक और आशीष के साथ हस्तानपुर एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कार चालक फरमान निवासी घिकतौली थाना मटसेना के साथ गए थे। दीपक और आशीष नोएडा में निवास करते हैं।
लौटते समय उन्होंने आशीष और दीपक को नोएडा छोड़ दिया था। मंगलवार को वह पत्नी रेखा और चालक फरमान के साथ शिकोहाबाद लौट रहे थे। रात करीब तीन बजे कार मक्खनपुर स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंची तभी चालक ने संतुलन खो दिया और कार मार्ग किनारे खड़े से टकरा गई। हादसा होते ही आसपास के लोगों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला, तब तक सत्येंद्र जैन और फरमान की मौत हो चुकी थी, रेखा जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रही थी। पुलिस ने रेखा जैन को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया।