{"_id":"5dd18abe8ebc3e54aa6b1fbe","slug":"truck-accident-firozabad-news-agr415759467","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैपुरा में ट्रक की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैपुरा में ट्रक की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
थाना रामगढ के रेपुरा गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत के बाद मौके पर एकत्रित भीड
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद/सिरसागंज। थाना रामगढ़ के ग्राम रैपुरा में गैस सिलिंडरों से भरे ट्रक की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रक चालक को मौके से पकड़कर पुलिस को हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है।वहीं सिरसागंज क्षेत्र मे एक की मौत हुई है।
थाना रामगढ़ के ग्राम रैपुरा निवासी अमर सिंह(40) पुत्र सीताराम गांव में रोड क्रास कर रहा था। इसी दौरान सिलिंडर से भरा ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर काफी ग्रामीण एकत्रित हो गए। उन्होंने ट्रक चालक को पकड़ लिया।
हादसे की सूचना मिल जाने पर एसएचओ रामगढ़ सुनील कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया। थाना पुलिस ने कहा कि इसमें ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई होगी। थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
दूसरा हादसा थाना सिरसागंज के सराय मुरलीधर के पास हुआ। अरांव खुर्द के निवासी चतुर सिंह(38)पुत्र नबाब सिंह घर जाने के लिए टेंपों का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान ही तेज रफ्तार बाइक सवार ने चतुरसिंह को चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए।डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चतुर सिंह की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
हादसे के बाद पुलिस ने समझाए ग्रामीण
फिरोजाबाद। रैपुरा में हादसे में ग्रामीण अमर सिंह की मौत होने के बाद ग्रामीणों में काफी गुस्सा था। ग्रामीण ट्रक में भी तोडफ़ोड़ करने की तैयारी में थे। लेकिन हादसे की सूचना मिली तो पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों के कब्जे से चालक को लेने के साथ शव मौके से हटाकर अस्पताल भेजा।

अमर सिंह -मृतक (थाना रामगढ के रेपुरा गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत फाइल फोटो )- फोटो : FIROZABAD