{"_id":"68f7966e7fd9788c3d0a7fc1","slug":"tributes-paid-to-martyrs-on-police-memorial-day-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-158960-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Tue, 21 Oct 2025 07:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 21 Oct 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते पुलिसकर्मी। स्रोत विभाग
- फोटो : पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते पुलिसकर्मी। स्रोत विभाग
एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में पुलिस लाइन प्रांगण में आयोजित किया गया कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार को एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर पुलिस के अमर शहीद जवानों को श्रद्धा-सुमन और पुष्प चक्र अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट-स्प्रिंग में चीनी सैनिकों के हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 10 वीर जवानों की शहादत की याद में मनाया जाता है। जनवरी 1960 में लिए गए निर्णय के बाद से प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को कर्तव्य के दौरान अपनी जान गंवाने वाले और देश की सेवा में बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों के सम्मान में यह दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किए और कर्तव्य पथ पर अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीद पुलिस कर्मियों को सलामी दी। इस दौरान एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद,एसपी देहात अनुज चौधरी, सीओ सिटी प्रवीन तिवारी, सीओ सदर चंचल त्यागी,सीओ शिकोहाबाद अरुण चौरसिया के साथ सभी थाना प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य स्टाफ मौजूद था।