फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tribute to Ahilyabai on her birth anniversary

Firozabad News: जयंती पर अहिल्याबाई को किया नमन

Sun, 04 Jun 2023 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 04 Jun 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Tribute to Ahilyabai on her birth anniversary
जसराना। राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती जसराना के गांव जौनामई में धूमधाम से मनाई गई। अहिल्याबाई को प्रेरणा स्रोत बताते हुए उनके कार्यों को याद किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जसराना विधायक इंजी. सचिन यादव एवं ब्लॉक प्रमुख हाथवंत सुरेश यादव ने राजमाता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर कर किया। सचिन यादव ने कहा राजमाता अहिल्याबाई होल्कर नारी सशक्तिकरण का बेजोड़ उदाहरण है। कहा अगर कमेटी के पदाधिकारी प्रस्ताव देंगे तो गांव में राजमाता की मूर्ति लगवाने का प्रयास किया जाएगा। कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजक पूर्व प्रधान नितिन बघेल के साथ अतिथियों का सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत अध्यापक राजपाल सिंह एवं संचालन विनय कुमार ने किया। कार्यक्रम के दौरान टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर श्यामवीर सिंह, लखपति सिंह, अजब सिंह, प्रेमवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन





दो सीओ एवं कई थानों का फोर्स रहा तैनात
जसराना। अलीगढ़ में अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के मौके पर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान हुए पथराव एवं विवाद को देखते हुए जौनामई में भी पुलिस प्रशासन सक्रिय नजर आया। सीओ जसराना राजवीर सिह, सीओ शिकोहाबाद देवेंद्र सिंह, थाना प्रभारी जसराना सचिन कुमार के साथ शिकोहाबाद, एका, फरिहा का भी पुलिस बल मौजूद रहा। एसएसपी आशीष तिवारी भी गांव पहुंचे।
विज्ञापन





फोटो अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर निकाली शोभायात्रा
सिरसागंज। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 298 वीं जयंती नगर सिरसागंज में धूमधाम के साथ मनाई गई। समाज के साथ अन्य प्रबुद्धजनों का सम्मान समारोह भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरसिंह ग्लोबल अकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद डाॅ. चंद्रसेन जादौन, टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर, जिला सहकारी समिति संघ के अध्यक्ष इंजी अतुल प्रताप सिंह एवं भाजपा नेता योगेश प्रताप सिंह बघेल ने संयुक्त रूप से लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की चित्र के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि दयालु राम, चेयरमैन रंजना सिंह, पूर्व चेयरमैन सोनी शिवहरे, अरविंद बघेल आदि ने होल्कर के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके बाद लोकमाता अहिल्याबाई की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा इटावा रोड विजय चौक क्षत्रिय नगर पर समाजसेवी डॉ गुरुदत्त सिंह ने शोभा यात्रा का शाल व माल्यार्पण कर स्वागत किया। शोभायात्रा एमडी जैन इंटर कालेज मेन रोड मियां बाजार का करहल तिराह होते हुए सोथरा रोड पर समापन किया गया। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। कमेटी के संरक्षक मातादीन धनगर व कमेटी अध्यक्ष अशोक कुमार बघेल ने लोगों का आभार जताया। संचालन मधुसूदन बघेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed