फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tribute paid to former Chief Minister Kalyan Singh

सभाओं में उमडता था जनसमुदाय, जसराना से था विशेष लगाव

Tue, 24 Aug 2021 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to former Chief Minister Kalyan Singh
फिरोजाबाद/एका/टूंडला। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जिले में बड़ी संख्या में भाजपाई के साथ ही लोधी समाज के लोग वहां पहुंचे। इस दौरान अपने नेता के अंतिम दर्शन किए।
विज्ञापन

भाजपा विधायक मनीष असीजा ने नरौरा घाट जाकर पूर्व मुख्यमंत्री के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके साथ भाजपा नेता सत्यपाल राजपूत, शेर सिंह राजपूत एडवोकेट, उपेंद्र सिंह राजपूत, डा.महावीर सिंह, उदयवीर सिंह, किशनपाल लोधी, मानवेंद्र सिंह, कप्तान सिंह राजपूत, टीकम सिंह लोधी, सुनील राजपूत, सुखदेव सिंह, वरुण राजपूत, नागेंद्र सिंह लोधी, शिवा लोधी, मुलायम सिंह लोधी सहित काफी लोग निजी वाहनों से उनके पैत्रक गांव पहुंचने के साथ ही अंतिम संस्कार में शामिल हुए। भाजपा के ब्लाक प्रमुख डा. लक्ष्मीनारायन यादव, हरिओम शर्मा आचार्य, श्रीनिवास शर्मा, शिवमोहन श्रोत्रिय, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बोहरे, राजीव पालीवाल कुक्कू, कन्हैयालाल गुप्ता, प्रेमवीर सविता आदि ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बाबू कल्याण सिंह का नाम राजनीतिक क्षितिज में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित कराया है। शोकसभा में मोहनलाल वर्मा, पातीराम, भूरी सिंह वर्मा, सुनील वर्मा एडवोकेट, कमल वर्मा, मुन्नेश बघेल, साहूकार वर्मा, राधाकिशन वर्मा, लखपति सिंह वर्मा शामिल थे। बजीरपुर जेहलपुर की प्रधान अरुण कुमारी, लाखन सिंह, हरनाम सिंह, नरोत्तम सिंह, चोब सिंह, सतीश डीलर, रामगोपाल, नेकपालराजपूत ने शोक व्यक्त किया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष डा. मोहम्मद इकबाल सिद्दीकी, सुधाकांत कुलश्रेष्ठ, इशहाक भाई गुड्डू, रियाजउद्दीन मंसूरी, समीर रजा, चांद बाबू, जमील अहमद ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन

एका में श्री मुंशीलाल इंटर कालेज मोर्चा कैलई में प्रबंधक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रोफेसर केपी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। शोकसभा में अरविंद कुमार,बेनीराम, ऋषि कुमार धीरेंद्र कुमार, प्रेम बहादुर, रविकांत, राजकुमार, पृथ्वीराज चौहान, रविकांत मौजूद थे। टूंडला से जिला कोषाध्यक्ष महीपाल निषाद, दीपक चक, राजीव राजपूत, नेत्रपाल राजपूत, मुकेश पचौरी, सत्यपाल सिंह राजपूत, टीकम सिंह आदि अंतिम संस्कार में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फोटो --- 23पीजे1
सभाओं में उमड़ता था जनसमुदाय, जसराना से था विशेष लगाव
जसराना। भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह बाबूजी का जसराना से विशेष लगाव था। जसराना होकर जब भी उनका काफिला निकला तो जसराना उनका ठहराव अवश्य होता था। इस दौरान समय होने जलपान और भोजन भी करते थे। वहीं उनकी जनसभाओं में तो उनके चाहने वालों का रैला उमड़ पड़ता था। भाजपा के किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री डा. सत्यपाल सिंह राजपूत ने बताया कि बाबूजी के निधन से जसराना को बहुत नुकसान हुआ है। उधर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह बाबूजी के निधन पर कस्बा पाढ़म की लहसुन मंडी में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान किशुनलाल राजपूत, महावीर सिंह, देव सिंह, ओमप्रकाश, हरवीर सिंह, रामकुमार, प्रकाश चंद्र, कंचन सिंह, गौरव, अमृत लाल, सत्यप्रकाश मौजूद रहे। संवाद
पूर्व मुख्यमंत्री को दी श्रद्धांजलि
शिकोहाबाद। भारतीय लोधी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार राजपूत के नेतृत्व में स्टेशन रोड पर शोकसभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि देने वालों में जिलाध्यक्ष मनीष राजपूत, अशोक कुमार शुक्ला, सतीश यादव, गोपाल शर्मा, सुरेश वर्मा, सुरेंद्र यादव, धर्मेंद्र कुमार एडवोकेट, विनोद राजपूत, प्रमोद राजपूत, धवेंद्र लोधी, घनश्याम राजपूत,नीतेश राजपूत, शिवम राजपूत और प्रेमदास लोधी आदि मौजूद रहे। गोपाल डेयरी पर शोभित गुप्ता की अध्यक्षता में व्यापार मंडल की बैठक हुई। इस अवसर पर योगेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, मुकेश गौड़, मनोज शर्मा, गोविंद प्रसाद अग्रवाल, अवनीश गुप्ता, मनोज सोलंकी, देवेश जेलर, महिला उपाध्यक्ष आशा सिंह मौजद रहीं। संवाद

जाट एकता सेवा समिति ने दी पूर्व मुख्यमंत्री को दी श्रद्धांजलि
टूंडला। महाराजा सूरजमल जाट एकता सेवा समिति द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। समिति के अध्यक्ष अनिल चौधरी, दीपक चौधरी, रविंद्र सिंह, धीरेंद्रपाल सिंह, सतेंद्र सिंह, भूपेंद्र, दिनेशपाल सिंह, रंधीर सिंह, अजीत सिंह, लालबहादुर, पूरन सिंह, अशोक कुमार, धर्मेंद्र पौनिया, आशू कुमार, दीपक सिंह, पवन चौधरी, एवज सिंह, कृपाल सिंह, मनोज, अलका सिंह, रीना चौधरी, मंजू सिंह, राजवाला एवं प्रभादेवी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed