{"_id":"6a4283713383cfe28907e941","slug":"tree-fell-on-an-e-rickshaw-due-to-a-thunderstorm-killed-seven-people-2026-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में बड़ा हादसा: आंधी का कहर, ई-रिक्शा पर गिरा नीम का पेड़; पांच की माैत, मां-बेटा गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में बड़ा हादसा: आंधी का कहर, ई-रिक्शा पर गिरा नीम का पेड़; पांच की माैत, मां-बेटा गंभीर घायल
Mon, 29 Jun 2026 08:08 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 29 Jun 2026 08:08 PM IST
सार
यूपी में आंधी-बारिश के चलते सोमवार शाम बड़ा हादसा हुआ। नीम का पेड़ ई-रिक्शा पर गिर गया। इसमें पांच लोगों की माैत हो गई।
विज्ञापन
ई-रिक्शा पर गिरा पेड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा जिले से सटे अवागढ़-फरिहा मार्ग पर स्थित ग्राम पृथ्वी सिंह चिढ़रई के पास चलते ई-रिक्शा पर आंधी में विशालकाय नीम का पेड़ जड़ सहित उखड़कर गिर गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक और एक किशोर सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इनमें दो एटा के रहने वाले थे। जबकि एक महिला और उसका तीन वर्षीय मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल हैं।
सोमवार देर शाम अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ा और धूलभरी तेज आंधी चलने लगी। इसी दौरान पड़ोसी जनपद एटा के अवागढ़ से सवारियां लेकर एक ई-रिक्शा फरिहा की तरफ आ रहा था। जैसे ही ई-रिक्शा फरिहा थाना क्षेत्र के गांव पृथ्वी सिंह चिढ़रई के पास पहुंचा, तभी सड़क किनारे नीम का पेड़ आंधी में उखड़कर सीधे ई-रिक्शा के ऊपर आ गिरा। पेड़ गिरते ही चीख-पुकार मच गई और ई-रिक्शा मलबे के ढेर में तब्दील हो गया। पेड़ की चपेट में आने से ऊपर से गुजर रहे बिजली के हाईटेंशन तार भी टूट गए, जिससे पूरे क्षेत्र की बत्ती गुल हो गई।
बुलडोजर से हटाया पेड़, मौके पर पहुंचे डीएम-एसएसपी
हादसे के बाद मार्ग पर दोनों ओर काफी लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही सीओ जसराना प्रेमप्रकाश पांडेय कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मलबे और भारी तने के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए तत्काल बुलडोजर मंगाया गया। पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक पांच लोग दम तोड़ चुके थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएम संतोष कुमार शर्मा और एसएसपी आदित्य लांग्हे भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने तत्काल राहत कार्य का जायजा लिया और घायलों को त्वरित इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। डीएम ने बताया कि हादसे की सूचना शासन को भेज दी गई है और मृतकों के परिजनों को आपदा राहत कोष से उचित मुआवजा दिलाने के लिए वार्ता भी जारी है।

Trending Videos
इनकी हुई मौत
-विष्णु (20) पुत्र रामप्रकाश, निवासी ईकू, फरिहा, फिरोजाबाद (ई-रिक्शा चालक)।
-हरेशपाल (59) निवासी नगला फतेह, फरिहा, फिरोजाबाद।
-गजेंद्र (28) पुत्र एदल, निवासी बटोलर, फरिहा, फिरोजाबाद।
-अमन (17) पुत्र दिनेश, निवासी नगला मंदा, सकरौली, एटा।
-गंगा सिंह (65) पुत्र बच्चाराम, निवासी आनंदपुर, अवागढ़, एटा।

अस्पताल में भर्ती मां-बेटे
फूलमाला (30) पत्नी योगेंद्र, निवासी ईकू, फरिहा और उनका 3 वर्षीय मासूम बेटे की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। इन दोनों को अवागढ़, एटा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सड़क किनारे रुके पिता-पुत्र भी चपेट में आए
आंधी की रफ्तार तेज होने के कारण हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के ग्राम नगला मचंद निवासी यज्ञपाल (70) और उनका बेटा डालचंद (30) अपनी बाइक को सड़क किनारे खड़ी कर आंधी थमने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान जड़ से उखड़ा नीम का पेड़ आ गिरा। इस घटना में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पिता-पुत्र दोनों आंशिक रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए भिजवाया है।