{"_id":"62af67614087b906cd41546a","slug":"transformer-firozabad-news-agr5374467136","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटिया हटाओ, ट्रांसफार्मर बचाओ अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटिया हटाओ, ट्रांसफार्मर बचाओ अभियान शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटिया हटाओ, ट्रांसफार्मर बचाओ अभियान शुरू
ट्रांसफार्मर फुंकने के बढ़ते मामलों को देखते हुए सक्रिय हुआ निगम
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। उमस भरी गर्मी शुरू होते ही विद्युत ट्रांसफार्मर पर भार बढ़ गया है। बारिश और आंधी में अवैध कटिया से भी विद्युत फॉल्ट हो रहे हैं। इससे ट्रांसफार्मर फुंकने की संख्या में वृद्धि हो रही है। 15 दिनों में 217 ट्रांसफार्मर फुंक चुके है। शासन के निर्देशन पर विद्युत विभाग ने कटिया हटाओ, ट्रांसफार्मर अभियान शुरू हो गया है। विद्युत विभाग की टीमें ट्रांसफार्मर पर लग रहे तारों के मकड़जाल को हटाने जुट गई हैं। टीमों ने रविवार को भी ट्रांसफार्मर को अवैध कटिया से मुक्त कराया।
ट्रांसफॉर्मर पर विद्युत भार बढ़ने के कारण ये ज्यादा फुंक रहे हैं। एसडीओ दुष्यंत भारद्वाज ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने से विद्युत विभाग को ज्यादा नुकसान हो रहा है। इसलिए ट्रांसफार्मर को रोकने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। हमने कई ट्रांसफार्मर को अवैध कटिया मुक्त कर दिया है।
यूपीएसआईडीसी फीडर पर हुआ कार्य, तीन घंटे सप्लाई रही बंद
यूपीएसआईडीएी फीडर पर रविवार को मेंटीनेंस कार्य किया गया। इस दौरान रास्तों में विद्युत तारों से छू रही पेड़ों की छटाई भी की गई। इस कारण सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रही। श्रीराम कॉलोनी, टापा खुर्द, पचवान सहित दो दर्जन से ज्यादा मोहल्ला प्रभावित रहे। जेई कयामुद्दीन ने बताया कि मेंटीनेंस कार्य के चलते सप्लाई को बंद किया गया।