फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Transfer of three out of four nodal officers, break on river cleaning work

Firozabad News: चार में से तीन नोडल अफसरों का स्थानांतरण, नदियों की सफाई कार्य पर ब्रेक

Wed, 03 Jul 2024 01:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 03 Jul 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Transfer of three out of four nodal officers, break on river cleaning work
फिरोजाबाद। जिला स्तरीय अफसरों के स्थानांतरण होने के साथ जिले में नदियों की सफाई अभियान का काम भी प्रभावित हुआ है। एक जुलाई से मनरेगा श्रमिकों के माध्यम से सफाई शुरू करने की तैयारी की थी। लेकिन फिलहाल जेसीबी से जो काम संचालित हो रहे थे वहीं काम कराए जा रहे है। शीघ्र ही मनरेगा श्रमिकों को लगातर नदियों की सफाई का काम प्रारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में तेजी से गिरते भूगर्भ जल के स्तर को ऊंचा उठाने की दिशा में पहल करते हुए नदियों की सफाई के साथ उनके किनारों पर पौधरोपण किए जाने का निर्णय लिया था। जिले में बहने वाली सिरसा,सेंगर, ईसन,आवा एवं अरिंद नदियों की सफाई पर 14 करोड़ की धनराशि खर्च किए जाने की प्लानिंग की थी। डीएम रमेश रंजन के निर्देशन में सीडीओ दीक्षा जैन के साथ जिला स्तरीय अफसरों की टीम तैनात की थी। नदियों की साफ सफाई के लिए आठ ब्लाकों में चार जिला स्तरीय अफसरों की टीम को तैनात किया था। इसमें परियोजना निदेशक डीआरडीए प्रदीप कुमार पांडेय, डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा एवं जिला विकास अधिकारी महेंद्र प्रताप यादव व उपायुक्त मनरेगा सुभाषचंद्र शामिल थे। शासन की ओर से चार मे से तीन अफसरों को जिला से बाहर स्थानांतरण कर दिया है। इसके कारण एक जुलाई से नदियों की मनरेगा योजना से सफाई का शुरू होने वाला काम फिलहाल शुरू नहीं हो सका है। क्योंकि इन अफसरों के ट्रांसफर आदेश तो 29 एवं 30 जून में आ गए थे। इसके कारण विभाग की ओर से सिर्फ राज्य वित्त से होने वाला सफाई कार्य ही कराया जा रहा है। मनरेगा श्रमिकों के माध्यम से होने वाला सफाई के काम के लिए फिलहाल अफसरों के आने का इंतजार करना होगा। इसके बाद ही नदियों की सफाई हो सकेगी। विभागीय अधिकारियों का तर्क है कि नदियों की सफाई शुरू नहीं होने के पीछे बारिश मान रहे हैं। जबकि बारिश होने के कारण मनरेगा श्रमिकों को काम करने में आसानी होती है।
विज्ञापन



-नदियों की सफाई का काम अभी बुलडोजर से कराया जा रहा है। लेकिन मनरेगा योजना वाला अभियान शीघ्र ही शुरू कराया जाएगा। इसके लिए अभी मौसम कुछ साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। इसके साथ जो टीम तैयार की थी उसमें स्थानांतरण होना भी एक कारण है। शीघ्र ही काम काफी तेजी से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाषचंद्र, उपायुक्त मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed